-->
जिलाधिकारी  ने संभावित बाढ़ के दृष्टिगत विभिन्न पहाड़ी नालों का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जिलाधिकारी ने संभावित बाढ़ के दृष्टिगत विभिन्न पहाड़ी नालों का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश




पहाड़ी नालों की धारा पर रखें कड़ी नजर -जिलाधिकारी 


डीएफओ व सिंचाई विभाग के अधिकारी को जिलाधिकारी  ने जलाशयों की सिल्ट सफाई का दिया निर्देश

जिलाधिकारी  अरविंद सिंह द्वारा संभावित बाढ़ के दृष्टिगत विभिन्न पहाड़ी नालों जमधरा,फोरहवा,धोबैनिया, सीरिया नालों का भ्रमण कर जायजा लिया।

उन्होंने पहाड़ी नालों की बाढ़ से कैसे विभिन्न ग्राम प्रभावित होते हैं इसकी जानकारी प्राप्त की।

वन क्षेत्र में पड़ने वाले विभिन्न जलाशयों की सिल्ट सफाई से पहाड़ी नालों की बाढ़ से काफी हद तक निजात मिल सकती है। वन क्षेत्र होने के कारण जलाशयों की सिल्ट सफाई ना होने से जिलाधिकारी महोदय द्वारा चिंता व्यक्त की गई। उन्होंने डीएफओ एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को शासन स्तर से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करते हुए वन क्षेत्र में पड़ने वाले जलाशयों की सिल्ट सफाई करते हुए स्थाई समाधान किए जाने का निर्देश दिया। अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड को पहाड़ी नालों की धारा पर नजर बनाए रखने एवं नेपाल द्वारा पानी छोड़े जाने के संबंध में संवाद बनाए रखने का निर्देश दिया।

Abdul mabood sub auditor Uttar Pradesh UPN TV DIGITAL News

0 Response to "जिलाधिकारी ने संभावित बाढ़ के दृष्टिगत विभिन्न पहाड़ी नालों का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article