सर्वजनिक गणपति पूजा समिति जलालगढ़ की वार्षिक बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन व विस्तार।
सोमवार, 31 जुलाई 2023
Comment
पूर्णिया जलालगढ़ /जलालगढ़ प्रखंड दिनांक 30/7/2023 दिन रविवार को सार्वजनिक गणपति पूजा समिति जलालगढ़ की वार्षिक बैठक का आयोजन प्रखंड स्थित सार्वजनिक मां संतोषी मंदिर जलालगढ़ के परिसर में आयोजित हुआ। गणपति पूजा समिति साल 2018 ई से हर साल धूमधाम से गणपति पूजा का आयोजन कर रही है। साल दर साल उत्सव की भव्यता देखते ही बनती है। इस वर्ष गणेश उत्सव सितंबर से आरंभ होने जा रहा है। यह आयोजन 19/ 9/23 से 30/9/23 तक किया जाना है। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद हेतु धनु उर्फ संतोष पोद्दार ,सचिव पद हेतु मनीष यादव एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु अमित कुमार चौधरी को निर्विरोध
चुना गया। बैठक में सभी कार्यकारिणी सदस्य संयुक्त रूप से मौजूद रहे।
0 Response to "सर्वजनिक गणपति पूजा समिति जलालगढ़ की वार्षिक बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन व विस्तार।"
एक टिप्पणी भेजें