-->
देह व्यापार, महिला पुलिस ने मारी रेड, महिला एवं पुरुष को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा, एक ग्राहक सहित चार अन्य महिलाएं एवं स्पा मैनेजर गिरफ्तार

देह व्यापार, महिला पुलिस ने मारी रेड, महिला एवं पुरुष को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा, एक ग्राहक सहित चार अन्य महिलाएं एवं स्पा मैनेजर गिरफ्तार






कटनी। माधव नगर स्थित गोल्डन स्पा में शनिवार 2 सितंबर की देर शाम महिला पुलिस बल ने छापा मार कार्यवाही की। महिला पुलिस टीम के द्वारा की गई रेड कार्यवाही में गोल्डन स्पा से एक महिला और एक पुरुष को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही से जिले में हड़कंप की स्थिति निर्मित रही। स्पा सेंटर में रेट पढ़ने की खबर पाते ही अन्य स्पा संचालक सकते में आ गए।

कार्रवाई के संबंध में जानकारी देते हुए महिला थाना प्रभारी मधु पटेल ने बताया कि लंबे समय से स्पा सेंटर में देह व्यापार चलाए जाने की सूचना मिल रही थी। जिसको ध्यान में रखते हुए पुलिस बल के साथ माधव नगर स्थित गोल्डन स्पा में रेड डाला गया। कार्यवाही के दौरान स्पा के अंदर एक महिला और एक पुरुष को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया है, साथ ही स्पा से आपत्तिजनक सामग्रियां भी बरामद की गई है। पुलिस ने स्पा में मौजूद लगभग चार लड़कियों एवं स्पा के मैनेजर को भी हिरासत में लिया है।

इनके ऊपर हुई करवाई

गत शनिवार की रात महिला थाना प्रभारी मधु पटेल के नेतृत्व में गोल्डन स्पा में की गई कार्रवाई में स्पा संचालक सद्दाम पिता शेख शब्बीर मुसलमान सहित एक अन्य महिला संचालक वा तीन लड़कियों वा एक पुरुष अब्दुल सिराज को पकड़ा गया है। पुलिस के मुताबिक ग्राहक अब्दुल सिराज वा एक अन्य महिला स्पा के रूम नंबर 3 में आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए थे। स्पा से कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की गई हैं। महिला थाना प्रभारी माधु पटेल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3,4,5,7 के तहत करवाई की गई है।

0 Response to "देह व्यापार, महिला पुलिस ने मारी रेड, महिला एवं पुरुष को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा, एक ग्राहक सहित चार अन्य महिलाएं एवं स्पा मैनेजर गिरफ्तार"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article