-->
खेतों में गिरी गन्ने की फसल करीब 20 प्रतिशत का नुकसान

खेतों में गिरी गन्ने की फसल करीब 20 प्रतिशत का नुकसान


ब्यूरो चीफ पश्चिमी चंपारण




बेतिया जिला /योगापट्टी खेतों में गिरी गन्ने कि फ़सल हो रही वर्षा से धान को बड़ी राहत योगापट्टी में वर्षा से धान की फसल को काफी राहत मिली है। खेतों में नमी होने के कारण उनमें दलहन जैसे मसूर, मटर का किसान बीज डाल सकेंगे। जबकि हवा के साथ वर्षा के कारण कई जगहों पर गन्ना गिर गए हैं, जिससे किसानों को नुकसान उठानी पड़ेगी बताया जा रहा है कि काफी पहले से किसानों को गन्ना बंधाई के लिए अपील की जा रही है। काफी संख्या में किसानों ने गन्ना की बंधाई की है। जिन किसानों ने उसकी बधाई नहीं की है, वैसे किसाने के अधिक उपजे हुए गन्ना ही अधिकतर गिरे हैं। गन्ना गिरने से 15 से 20 का नुकसान हो सकता है। नवलपुर क्षेत्र में किसानों को इस तरह का अधिक नुकसान उठानी पड़ रही है। बता दें कि इस वर्ष गन्ना उत्पादन का रकबा 5 से 7 प्रतिशत बढ़ा है। कई किसानों ने बताया कि इस वर्षा से धान को काफी लाभ हुआ है। अधिक उपज चुके वैसे गन्ना गिरे हैं, जिनकी बंधाई नहीं की गई थी। किसान हरेंद्र यादव ने बताया कि जो धान पक गए हैं, उनकी कटनी में दो-चार दिन विलंब हो गया है। अन्य किस्म के धान कि अभी बालियां निकल रही हैं। उनके लिए यह वर्षा वरदान साबित हुई है। लोगों को उमस भरी गर्मी से भी राहत मिल रही है

0 Response to "खेतों में गिरी गन्ने की फसल करीब 20 प्रतिशत का नुकसान"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article