प्रखण्ड के बीकेजी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लौरिया में गांधी जयंती और लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।
लौरिया,संवाददाता,आशीष,प च,बिहार।
बीकेजी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गांधी जयंती के अवसर पर विधालय में गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रंद्धाजलि समर्पित की गई।
वहीं विधालय के प्राचार्य डॉ धनबीर या
दव ने छात्राओं को गांधी जी व शास्त्री जी के बारे में उनके जीवनकाल की गाथा विस्तार से बताया।
देश को गुलामी की जंजीरों से आजाद कराने वाले बापू के नाम से मशहूर महात्मा गांधी की जयंती धूमधाम से मनाई गई तो वहीं देश की आजादी में महती भूमिका निभाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री स्व लालबहादुर शास्त्री की जयंती भी मनाई गई तथा कहा की दोनों देश के अनमोल धरोहर थे उनके बताए मार्ग पर चलने से सफलता जरूर मिलेगी।
प्रधानाचार्य डॉ धनवीर यादव जी ने विद्यालय के बहुत से महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला और उन्होंने विद्यालय में होने वाले कार्यों में छात्राओं को विशेष रूप से बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए अनुग्रह किया।
उन्होंने कहा बेटियां समाज की आइना है,चाहे लड़का हो या लड़की हर बच्चे के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। यह व्यक्ति को कौशल के साथ नई चीजों का अध्ययन करने और दुनिया के तथ्यों के बारे में जानने में मदद करता है। महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा में शिक्षा महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है,यह लिंग के आधार पर भेदभाव को रोकने में भी मदद करता है।
उन्होंने कहा एक शिक्षित लड़की निश्चित रूप से स्कूल जाने के महत्व को पहचानती है। उसे पता है कि जब हम स्कूल में जाते हैं तो प्रत्येक व्यक्ति के अंदर और उसके आसपास के लोगों के लिए दयालुता, रचनात्मकता, नवाचार, विज्ञान, कला, संगीत, नृत्य, योग और इतनी अधिक चीजें होती हैं जो हम खुद में आत्मसात करते हैं। एक शिक्षित लड़की न केवल अपने मजबूत चरित्र के निर्माण की दिशा में बल्कि उसके चारों ओर मौजूद लोगों के लिए भी रचनात्मक रूप से योगदान दे सकती है। अगर उसकी माँ कभी स्कूल में नहीं गई तो वह अपनी मां को भी शिक्षित कर सकती है। इससे उसके छोटे भाई-बहन भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं। गांवों में अभी भी कुछ लोग ऐसे हैं जो लड़की को घर से बाहर पढ़ने के लिए भेजना ख़राब मानते हैं। उनके लिए प्राथमिक शिक्षा उनकी बेटी के जीवित रहने के लिए पर्याप्त है। लेकिन आज की दुनिया में जहां इंटरनेट और उसके लाभों की गिनती नहीं कर सकते हैं वहीँ शिक्षा हर किसी के एंड्रॉइड फोन में मौजूद है तो यह सिर्फ आपसे एक कदम दूर है।
शिक्षा के बहुत से बिंदुओं पर उन्होंने प्रकाश डाला।
मौके पर संतोष कुमार,हरी मोहन यादव, विजय प्रसाद, देवकांत सिंह, डॉ शबनम बेगम, अनुराधा दीपंकर, छाया अलपरेड ,अनुपम कुमारी
सहित शिक्षक शिक्षिकाए व छात्राएं उपस्थित रहीं।

0 Response to "प्रखण्ड के बीकेजी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लौरिया में गांधी जयंती और लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।"
एक टिप्पणी भेजें