37वी शिवकुमार सिंह क्रिकेट टुरनामेंट का लौरिया प्रखंड के फुलवरिया गांव हुआ उदघाटन।
लौरिया,आशीष मीडिया प्रभारी, पश्चिमी चम्पारण,बिहार।
उदघाटन के पहले प्रखंड प्रमुख शंभु तिवारी ने कहा की पिछले 37 साल से इस छोटे से जगह पर भव्य आयोजन होता रहा है।
शिवकुमार सिंह क्रिकेट टुरनामेंट के मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख शंभु तिवारी, विशिष्ट अतिथि वरीय उपसमाहर्ता सह बीडीओ एस प्रतीक, मुखिया प्रतिनिधि विनोद शर्मा,कमल पांडेय द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया।
वहीं बीडीओ एस प्रतीक ने कहा की क्रिकेट लोकप्रिय खेल है यह देश के हर कोने में खेले जाते हैं। क्रिकेट लोगों को अनुशासन व एकता का पाठ पढ़ाता है और खिलाड़ी खेल भावना से खेलते हैं।
वहीं खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आयोजन समिति को बधाई दिया।
वहीं टुरनामेंट में 12 टीमें भाग ले रही है जिसका फाइनल मैच 3 दिसम्बर को है।
टुरनामेंट के आयोजन से खिलाडियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। वहीं टुरनामेंट के सफल आयोजन में हर संभव सहयोग देने की बात कही।
उदघाटन मैच एन सी सी मर्हिया व कटैया के बीच खेला गया जिसे मरहिया की टीम ने टौंस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुक़सान पर दो सौ पच्चीस रन बनाए थे।
टुरनामेंट के सफल आयोजन में समिती के राजेश यादव मो अतिउललाह डबलु सिंह चंदन कुमार राजन यादव विनय मिश्रा शशिकांत शर्मा सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।


0 Response to "37वी शिवकुमार सिंह क्रिकेट टुरनामेंट का लौरिया प्रखंड के फुलवरिया गांव हुआ उदघाटन।"
एक टिप्पणी भेजें