कसबा नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद सुभाष कुमार ने प्रशिक्षु भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी से शिष्टाचार भेटकर क्षेत्र की समस्याओं से करवाया अवगत।
ब्यूरो चीफ पूर्णिया अमित कुमार/
बताते चले कि कसबा नगर परिषद अपने चहुमुखी विकास की ओर अग्रसर है। समय–समय पर कसबा नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद सुभाष कुमार क्षेत्रीय समस्याओं के समुचित निष्पादन हेतु अधिकारियों नेताओं , समाजसेवी , संस्थाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपना सहयोग व समय देते रहते हैं। इसी क्रम में मुख्य पार्षद ने प्रशिक्षु भारतीय प्रशासनिक अधिकारी गौरव कुमार से शिष्टाचार भेटकर नगर परिषद की मुख्य समस्याएं जिनमें मुख्य मार्ग पर नालों , रोड पर नालों का निर्माण एवं नया यूको बैंक से लेकर दुर्गा स्थान मदारघाट तक की सड़क निर्माण का मांग किया। एवं समुचित पोल में लाइट लगाने की मांग रखा । एवं गुदरी बाजार , नेहरू चौक में शौचालय का निर्माण करने का भी मांग रखा ।महत्तवारी में सड़क निर्माण एवं 21 दिन के अंदर मृत्यु में जो शपथ पत्र दिया जा रहा है इस विषय पर भी विस्तार से चर्चा की।

0 Response to "कसबा नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद सुभाष कुमार ने प्रशिक्षु भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी से शिष्टाचार भेटकर क्षेत्र की समस्याओं से करवाया अवगत।"
एक टिप्पणी भेजें