धनहां थाना द्वारा मद्यनिषेध ईकाई के सूचनानुसार वाहन जांच के क्रम मे एक ट्रक से भारी मात्रा मे विदेशी शराब बरादम। ट्रक जप्त,चालक उपचालक गिरफ्तार।
पुनीत कुमार पाण्डेय
जिला क्राईम ब्यूरो
प०चम्पारण
पश्चिम चंपारण जिला अंतर्गत पुलिस जिला बगहा के धनहा थाना क्षेत्र अंतर्गत मध्य निषेध इकाई पटना के सूचना के आधार पर जान्हा थाना के पुलिस द्वारा वाहन जांच के दौरान धनहा पुल चौक से करीब 100 मीटर पहले एक ट्रक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर यू०पी०79ए ०टी 2340है पर कपडा के टुकडे के बोरे मे भरकर ट्रक के अंदर छिपाकर 4462लीटर 875एम एल विदेशी शराब के साथ बरामद किया गया ।वही ट्रक एवं शराब को जप्त करते हुए चालक-जाहिद अली पिता यूसुफ अली,सा०महुली उदयपुर ,थाना आसपुर द्वारा,जिला प्रतापगढ़ एवं उपचालक आफताब अहमद,पिता अशफाक अहमद सा०ब्रह्मजीतपुर,थाना बुनया,जिला सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश, को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया।धनहां थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि
धनहां थाना मे इस संबंध मे धनहा थाना कांड संख्या234/23दिनांक28-11-2023 धारा420,467,468,471,120(बी)34 भा०द०वी०एवं 30ए(1)बिहार मद्यनिषेध निषेध अधिनियम के तहद6नामजद अभियुक्तों एवं अन्य अज्ञात के विरूद्ध कांड अंकित किया गया है क्योकि इस कार्यवाई भारी मात्रा मे शराब जप्त की गई है।अंकित कांड पर विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार चालक एवं उप चालक को जेल भेज दिया गया।

0 Response to "धनहां थाना द्वारा मद्यनिषेध ईकाई के सूचनानुसार वाहन जांच के क्रम मे एक ट्रक से भारी मात्रा मे विदेशी शराब बरादम। ट्रक जप्त,चालक उपचालक गिरफ्तार। "
एक टिप्पणी भेजें