-->
पुलिस से फरार चल रहे अपराधी के घर इश्तहार चिपकाया गया।

पुलिस से फरार चल रहे अपराधी के घर इश्तहार चिपकाया गया।

 


लौरिया, पश्चिमी चम्पारण,बिहार।

संवादाता आशीष।




न्यायालय द्वारा जारी इश्तहार को पुलिस द्वारा अपराधिओं के घर पर चिपकाया गया। 

कई महीनो पूर्व शनिचरी थाना के सहयोग से छापामारी कर गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया लेकिन फिर अभियुक्त पुलिस पकड़ से बाहर रहा।

गुरुवार की देर शाम पुलिस अनुसंधानकर्ता के द्वारा इश्तहार चिपकाया गया। 

वहीं धारा 395/397/412 और कांड संख्या 35/23 के तहत अपर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि  ट्रैक्टर लूट कांड,आर्म्स एक्ट में अभियुक्त राजकपूर गिरी उम्र 26 वर्ष पिता अमरीका गिरी ग्राम सिकटा कला थाना शनिचरी जिला पश्चिम चंपारण बेतिया कांड दर्ज होने के बाद से ही अपने घर से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी वारंट पहले ही निर्गत होने के बाद कल न्यायालय से जारी इश्तहार चिपकाया गया और अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु छापामारी अभियान जारी है। इस संदर्भ में लौरिया थाना अध्यक्ष कैलाश कुमार द्वारा बताया गया की बहुत जल्द कांड में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

0 Response to "पुलिस से फरार चल रहे अपराधी के घर इश्तहार चिपकाया गया।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article