-->
बेतिया में CMO की स्कॉर्पियो दीवार तोड़कर दुकान में घुसी, बाल-बाल बचे लोग।

बेतिया में CMO की स्कॉर्पियो दीवार तोड़कर दुकान में घुसी, बाल-बाल बचे लोग।

 


 बेतिया,पश्चिम चंपारण,बिहार।




बेतिया सीएमओ की गाड़ी दुर्घनाग्रस्त हो गई। अनियंत्रित स्कॉर्पियो दो बाइक सवार को रौंदते हुए दुकान में घुस गई। इस घटना में बाइक सवार एक युवक घायल हो गया है, जिसका इलाज जिले के निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना जिले के मोहर्रम चौकी की गुरुवार की देर शाम की बतायी जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि स्कोर्पियो काफी तेज गति में थी। इसी दौरान दो बाइक सवार को धक्का मार दिया। इसके तुरंत बात सड़क किनारे दीवार को तोड़ते हुए गाड़ी दुकान में घुस गई। जख्मी युवक की पहचान कुमारबाग एसबीआई ब्रांच के अमित राज के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने जख्मी को अस्पताल में भर्ती कराया। इस हादसे में स्कॉर्पियो के आगे का हिस्सा झतिग्रस्त हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। जिस गाड़ी से हादसा हुआ है, उसपर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी बेतिया लिखा हुआ है। स्थानीय लोग बता रहे हैं कि स्कॉर्पियो चालक नशे में था, इसी कारण हादसा हो गया है। हालांकि चालक ने इस बात से इनकार किया है। वह बता रहा है कि दुकान बंद कर घर जा रहा था, इसी दौरान हादसा हो गया, उसने शराब नहीं पी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को पकड़ कर थाने ले गई।

0 Response to "बेतिया में CMO की स्कॉर्पियो दीवार तोड़कर दुकान में घुसी, बाल-बाल बचे लोग।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article