डॉ. लालबाबू यादव ने निधन पर शोक सभा का आयोजन
बुधवार, 22 नवंबर 2023
Comment
निखिल राज ब्यूरो चीफ पूर्वी चंपारण / नेपाल के वीरगंज स्थित ठाकुर राम बहुमुखी क्याम्पस के प्राणीशास्त्र विभाग में कार्यरत उप प्राध्यापक डॉ. लालबाबू प्रसाद यादव के दुःखद निधन पर आज क्याम्पस प्रशासन द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर दिवंगत के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई। इस श्रद्धांजलि सभा में कैंपस के सभी प्राध्यापक तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहे। हाल ही में डॉ. यादव सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे। उनका इलाज काठमांडू के नर्विक हॉस्पिटल में चल रहा था जहाँ उन्होंने अंतिम सांस ली। विनम्र स्वभाव के धनी डॉ. यादव की पहचान एक योग्य शिक्षक के रूप में थी। उनके जाने से शिक्षा क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

0 Response to "डॉ. लालबाबू यादव ने निधन पर शोक सभा का आयोजन"
एक टिप्पणी भेजें