नेशनल मिशन फॉर क्लीन इंडिया के वरीय साइंटिस्ट ने लिया नदी के जल का सैंपल
निखिल राज ब्यूरो चीफ पूर्वी चंपारण / नेशनल मिशन फॉर क्लीन इंडिया के वरीय साइंटिस्ट डॉक्टर रघुवंशी के नेतृत्व में बिहार राज्य प्रदूषण बोर्ड के सदस्य राजीव कुमार तथा नमामि गंगे परियोजना के केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय अधिकारियों की टीम कल शाम को रक्सौल सरिसवा में नदी के मुआवना हेतु पहुंची और आज नगर के विभिन्न स्थानों भारत में नदी के प्रवेश स्थल पंटोका, कस्टम कार्यालय, छठीया घाट, पिपरा घाट एवं कोईरिया टोला आदि स्थानों पर जाकर नदी एवं नगर के नल नालों से गिर रहे अवशिष्टों को देखा और जल का सैंपल लिया। पूरी टीम से सभी स्थानों पर स्थानीय लोगों ने नदी के कारण हो रही परेशानियों एवं कष्टों से अवगत कराया। ज्ञातव्य है कि यह टीम सरिसवा नदी के प्रदूषण को समाप्त करने के लिए स्थाई हल निकालने के लिए आई थी। सरिसवा नदी बचाओ आंदोलन के महासचिव प्रोफेसर मनीष दुबे ने बताया कि नेपाल में सरिसवा नदी को लेकर बनाई गई रितेश त्रिपाठी की रिपोर्ट भी डॉक्टर रघुवंशी को दी गई और नदी के कारण हो रही बीमारियों से भी अवगत कराया गया। साथ ही जनजीवन एवं विभिन्न प्रकार के जीवो पर पड़ रहे दुष्प्रभाव से अवगत कराया। सरिसवा नदी बचाओ आंदोलन के महासचिव प्रोफेसर मनीष दुबे ने बताया कि नेपाल में सरिसवा नदी को लेकर बनाई गई रितेश त्रिपाठी भी डॉक्टर रघुवंशी को दी गई और नदी के कारण हो रहे बीमारियों से अवगत कराया गया। डॉक्टर रघुवंशी ने कहा कि हम यथाशीघ्र स्थाई समाधान का हल निकालने का प्रयास करेंगे। पूरी टीम के साथ आंदोलन के वरीय राकेश कुशवाहा, सुरेश कुमार , गुडडू सिंह और श्रीराम शर्मा आदि उपस्थित रहे।

0 Response to "नेशनल मिशन फॉर क्लीन इंडिया के वरीय साइंटिस्ट ने लिया नदी के जल का सैंपल"
एक टिप्पणी भेजें