लौरिया ट्रैक्टर लूट काण्ड मामले में वांछित अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ा।
8 माह से फरार था अभियुक्त,योगापटटी व लौरिया पुलिस के संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता।
लौरिया,आशीष मिडिया प्रभारी, पश्चिमी चम्पारण,बिहार।
पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल,अपराधी की पहचान योगापटटी थाने के पिपरपाती गांव के रमउललआह खा के बाईस वर्षीय पुत्र आजाद खा के रूप में हुई है।
पुलिस को गुप्त सुचना मिली की वांछित अपराधी अपने घर पिपरपाती में देखा गया है,वांटेड अपराधियों की सूची में शामिल एक अभियुक्त को दो थानों की पुलिस छापेमारी कर गिरफ्तार की है,छापेमारी दल का नेतृत्व थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने किया । इस बाबत थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि बीते 8 फरवरी को चटकल से नवलपुर जाने वाले मार्ग में बारवा नहर के पास गन्ना चीनीमिल से गन्ना खाली कर वापस जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली को रोककर कुछ बदमाशों ने ड्राइवर का हाथ पैर बांधकर ट्रैक्टर लूट लिया था। हालांकि ट्रैक्टर लूट के कुछ ही दिनों बाद ट्रैक्टर को बरामद कर लिया गया था। इधर इसके मास्टर माइंड की पुलिस को तलाश थी। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की रात्री में लौरिया थाना और योगापटी थाना द्वारा संयुक्त रूप से पिपरपाती गांव में छापेमारी की गई जहां सुचना मिली की अभियुक्त योगापटटी के पिपरपाती गांव अवस्थित अपने घर में में है वही से अभियुक्तको पिपरपाती गांव अवस्थित उसकेघर से गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध स्थानीय थाना में ट्रैक्टर लूट काण्ड के अलावे आर्म्स एक्ट का भी एफआईआर दर्ज है।इस छापेमारी में थानाध्यक्ष कैलाश कुमार,दारोगा मुन्ना सिंह आदि के साथ योगापटी पुलिस भी शामिल थी।

0 Response to "लौरिया ट्रैक्टर लूट काण्ड मामले में वांछित अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ा।"
एक टिप्पणी भेजें