शिव शक्ति मिल हत्याकांड मामले में 15 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार
निखिल राज ब्यूरों चीफ रक्सौल/ अनुमंडल क्षेत्र के रामगढ़वा थाना ने 15 हजार का के इनामी बदमाश को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक रामगढ़वा थाना क्षेत्र के बेला चौक के समीप गिरफ्तार किए गए इनामी बदमाश मणि सहनी पिछले 15 अक्टूबर को शिव शक्ति मिल हत्या व लूट कांड में शामिल था। मणि सहनी दर्पा थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। इसकी गिरफ्तारी तो चरस के साथ कि गई है, लेकिन पुलिस को शिव शक्ति राइस मिल घटना में भी इसकी तलाश थी। इस मामले में इसको लेकर कुल 6 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली थी कि यह अपराधी बेला चौक के समीप है औऱ निकलने के फिराक में है। सूचना पर एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार ने नेतृत्व में सघन वाहन जांच शुरू कर दिया गया। जांच के दौरान सहनी पकड़ा गया। वही दूसरी ओर पुलिस से बचने के प्रयास में ही इस मामले में ही शातिर शार्प शूटर सुजीत सिंह नेपाल में भूमिगत होने के फिराक में था। उसके साथ नेपाल पुलिस के मुठभेड़ की सूचना पर सहनी भी भूमिगत होने के फिराक में लगा हुआ था, लेकिन पुलिस की पैनी नजर से वह नही बच सका।

0 Response to "शिव शक्ति मिल हत्याकांड मामले में 15 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार"
एक टिप्पणी भेजें