लौरिया में प्रखंड बिकास पदाधिकारी द्वारा सामुदायिक पुस्तकालय कैरियर विकास केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया ।
गुरुवार, 28 दिसंबर 2023
Comment
लौरिया,आशीष,जिला मीडिया प्रभारी पश्चिमी चम्पारण,बिहार।
लौरिया प्रखंड मुख्यालय में अवस्थित जीविका द्वारा संचालित सामुदायिक पुस्तकालय कैरियर विकास केंद्र, लौरिया में प्रखंड बिकास पदाधिकारी श्री आदित्य दीक्षित द्वारा पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया गया । इस दौरान उपस्थित सभी छात्रों का उपस्थिति एवं तैयारी की जायजा ली गई तथा उन्हें एक घंटे तक पढ़ाया भी गया। सभी छात्रों को अनुशासन एवं स्वाध्याय की बात बताई गई तथा सिविल सर्विसेज, बिहार दरोगा एवं बैंकिंग क्षेत्र में कैसे सफलता हासिल किया जाए इस पर विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा नियमित रूप से प्रतिदिन एक घंटा का तैयारी कराया जाएगा। पुस्तकालय में उपस्थित प्रखंड परियोजना प्रबंधक श्री ललन कुमार एवं पुस्तकालय में कार्यरत ज्योति कुमारी भी उपस्थित रही।

0 Response to "लौरिया में प्रखंड बिकास पदाधिकारी द्वारा सामुदायिक पुस्तकालय कैरियर विकास केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया ।"
एक टिप्पणी भेजें