चोरी की बाईक एवं मास्टर चाभी के साथ 2 स्थानीय युवक गिरफ्तार
गुरुवार, 21 दिसंबर 2023
Comment
निखिल राज ब्यूरों चीफ रक्सौल/भारत-नेपाल सीमा के रक्सौल से आए दिन बाईक चोरी की घटना सामने आती है और अक्सर चोर नहीं पकड़े जाते हैं, परंतु इस बार चोरों का दांव उल्टा पड़ गया है। स्थानीय स्टेशन पर तैनात आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने शहर के दो चोरों को रेलवे परिक्षेत्र से चोरी की एक बाईक एवं मास्टर चाभी के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी जानकारी देते हुए आरपीएफ पोस्ट कमांडर निरीक्षक ऋतुराज कश्यप एवं जीआरपी थानाध्यक्ष श्रीधर मुकुंद ने संयुक्त रूप से बताया कि रेल पुलिस कांड संख्या 51/23 के अभियुक्त मौजे वार्ड-14 निवासी रामनारायण राम के 22 वर्षीय पुत्र राजा राम एवं राजू राम के पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ भोलू को गिरफ्तार किया गया है।

0 Response to "चोरी की बाईक एवं मास्टर चाभी के साथ 2 स्थानीय युवक गिरफ्तार"
एक टिप्पणी भेजें