लौरिया पंचायत उपचुनाव में नामांकन के अंतिम दिन निर्वाचन कार्यालय में पंच पद हेतु 3अभ्यर्थियों ने नामांकन का पर्ची दाखिल किया।
लौरिया,आशीष मीडिया प्रभारी पश्चिमी चम्पारण बिहार।
लौरिया प्रखण्ड के बगही बसवरिया पंचायत के वार्ड छौ से पंच पद हेतु राजेन्द्र साह एवं धोबनी पंचायत के वार्ड सात के पंच पद हेतु प्रेमवदा देवी ने नामांकन दाखिल किया।
वहीं दर शाम सतवरिया के वार्ड सदस्य पद हेतु वार्ड संख्या नौ से पुनिता देवी ने नामांकन दाखिल किया।
नामांकन के आखरी दिन तीन पद हेतु तीन अभ्यर्थी ने ही नामांकन दाखिल किया गया है जिससे तीनों का निर्विरोध निर्वाचनलगभग तय माना जा रहा है।
इसकी जानकारी निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ आदित्य दीक्षित ने दी ।
बता दें की बगही बसवरिया पंचायत में पंच पद हेतु एक धोबनी पंचायत में पंच पद हेतु एक एवं सिंहपुर सतवरिया पंचायत में वार्ड सदस्य पद हेतु एक पद पंचायत उपचुनाव हेतु रिक्त पदों पर नामांकन दाखिल किया गया है।जिसमें सभी पदों पर एक ही नामांकन दाखिल किए जाने से निर्विरोध निर्वाचन होना लगभग तय माना जा रहा है।

0 Response to "लौरिया पंचायत उपचुनाव में नामांकन के अंतिम दिन निर्वाचन कार्यालय में पंच पद हेतु 3अभ्यर्थियों ने नामांकन का पर्ची दाखिल किया।"
एक टिप्पणी भेजें