-->
लौरिया प्रखंड कार्यालय के सामने बना सोख्ता जानलेवा साबित हो रहा

लौरिया प्रखंड कार्यालय के सामने बना सोख्ता जानलेवा साबित हो रहा

 




संवादाता, आशीष पाण्डेय,लौरिया पश्चिमी चम्पारण| 


लौरिया प्रखंड परिसर में प्रखंड कार्यालय के सामने सोख्ता बनाया गया है। प्रखंड कार्यालय के सामने बना सोख़्ता जानलेवा बन गया है। आपको बता दे कि इस प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन वर्ष 2018 में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा रिमोट से किया गया था। वही प्रखंड कार्यालय में सैकड़ो की तादात में दूर दराज से आम व खास ग्रामीण अपने निजी कार्य व सामाजिक सेवा के लिए पदाधिकारियों से मिलने आते हैं। जिसमे छोटे बड़े वाहन से जनप्रतिनिधि से लेकर वरीय पदाधिकारी आते जाते हैं। इस सोख्ता से कभी भी अप्रिय घटना से इनकार नही किया जा सकता। यह सोख्ता ठीक प्रखंड मुख्यालय के गेट के सामने है। किसी भी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियो के निकले व कार्यालय में प्रवेश करने पर दिखाई देता है। लेकिन अब तक यह सोख्ता करीब छह महीने से वीरान पड़ा हुआ है। वही धोबनी पंचायत के उपमुखिया मनोहर तिवारी ने बताया कि यहां के पदाधिकारी लापरवाह है। किसी भी पदाधिकारी को यह सोख़्ता पर नजर नही है। इससे कभी भी जानलेवा हादसा हो सकता है।साथ ही उन्होंने बताया कि इस प्रखंड कार्यालय में आम लोगो को पीने के लिए शुद्ध पेयजल की भी ब्यवस्था नही है जिससे प्रखंड कार्यालय में आने वाले लोग शुद्ध पानी पी सके। वही आम लोगो को बाहर बैठने के लिए भीकोइ ब्यवस्था नही। दूर दराज से चलकर पब्लिक आती है। पदाधिकारी व कर्मचारी के नही रहने पर बाहर पीएचडी के बाउंड्री के दीवार पर बैठने पर मजबूर है। मौके पर रविशेखर सिंह, प्रवीण कुमार, पवन कुमार सहित अन्य लोगो ने विरोध जताया।

0 Response to "लौरिया प्रखंड कार्यालय के सामने बना सोख्ता जानलेवा साबित हो रहा"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article