जिला परिवहन अधिकारी ललन प्रसाद ने लौरिया प्रखण्ड के सभी जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ की बैठक।
लौरिया, आशीष मीडिया प्रभारी पश्चिमी चम्पारण बिहार।
जिला परिवहन अधिकारी ललन प्रसाद ने मुख्यमंत्री परिवहन योजना के तहत जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ की बैठक।
प्रखंड कार्यालय परिसर में डीटीओ ललन प्रसाद के अध्यक्षता में मुख्यमंत्री परिवहन योजना के तहत प्रचार प्रसार व लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य हेतु बैठक किया गया।
बैठक में नगर पंचायत लौरिया के ईओ लक्ष्मण प्रसाद बीडीओ आदित्य दीक्षित सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जिला परिवहन अधिकारी ललन प्रसाद ने बताया की प्रखंड के उन्नीस पंचायत व नगर पंचायत लौरिया में लोगों को मुख्यमंत्री परिवहन योजना के तहत आवागमन लोगो को सुविधा हेतु बस की खरीदारी पर पांच लाख रुपए की सब्सिडी सरकार द्वारा दी जा रही है। परिवहन योजना के तहत प्रखंड क्षेत्र से सात बस के खरीदारी की जानी है जो एससी एसटी कोटा से एक सामान्य से एक अल्पसंख्यक कोटा से एक अतिपिछड़ा वर्ग से दो पिछला वर्ग से दो लोगों को पांच लाख की सब्सिडी सरकार द्वारा दी जानी है।
वहीं बीडीओ आदित्य दीक्षित व इओ लक्ष्मण प्रसाद ने भी मुख्यमंत्री परिवहन योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
मौके पर लौरिया प्रखण्ड के सभी मुखिया सहित लौरिया नगर पंचायत के सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

0 Response to "जिला परिवहन अधिकारी ललन प्रसाद ने लौरिया प्रखण्ड के सभी जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ की बैठक।"
एक टिप्पणी भेजें