सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्य तिथि पर हृदयोगार
शुक्रवार, 15 दिसंबर 2023
Comment
दो कुंडलियाँ
बल्लम भाई पटेल की पुण्य तिथि है आज।
उनके ऊपर बोलिए किसे नहीं है नाज।
किसे नहीं है नाज देश का मान बढ़ाया।
अपनी कर्मठता से भारत को महकाया।
कह ’’वर्मा’’ कवि, थे भारत के वह निर्माता।
उन पर करती गर्व हमारी भारत माता।
किया उन्होंने देश के लिए अप्रतिम त्याग ।
अपने भारत वर्ष से था अनुपम अनुराग ।
था अनुपम अनुराग देश से तमस मिटाया।
भारत का गौरवशाली इतिहास बनाया।
कह ’’वर्मा’’ कवि उनके पथ पर चलें चलायें।
उनकी प्रतिमा पर हम श्रद्धा सुमन चढ़ायें।
डा0 वी0 के0 वर्मा
आयुष चिकित्साधिकारी, जिला चिकित्सालय-बस्ती।
ब्यूरो चीफ मोहम्मद टीपू
उत्तर प्रदेश डिजिटल न्यूज़
बस्ती

0 Response to "सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्य तिथि पर हृदयोगार"
एक टिप्पणी भेजें