बगही रतनपुर व पखनाहा डुमरिया पंचायत में कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन। यहां पहुचा विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ।
बैरिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान केन्द्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं से हर वर्गों का उत्थान हो रहा है।इसके लिए प्रत्येक पंचायत में बिकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को जानकारी दी जा रही है। ताकि लोग योजनाओं का लाभ उठा सकें। यह बातें पुर्व पर्यटन मंत्री सह विधायक नारायण प्रसाद ने बुधवार को बगही रतनपुर व पखनाहा डुमरिया पंचायत में आयोजित संकल्प यात्रा के दौरान उपस्थित ग्रामीणों के बीच कही। ओबीसी के प्रदेश मंत्री निरज कुमार उर्फ बबलु ने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित बनाने को लेकर सभी ग्रामीणों को जागरूक होना पड़ेगा भारत विश्व गुरु बनने के दिशा में आगे बढ रहा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच को हर मानव में जागृत करना है।ताकि देश विश्व का सबसे विकसित राष्ट्र बन सके। कार्यक्रम को जिला मंत्री चन्द्रमा सिंह, प्रभु साह, पप्पु सिंह, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह आनंद जायसवाल, राकेश चौधरी, शेखर सिंह, मंगल चौधरी,मनोज साह, पन्नालाल साह, देवीदयाल प्रसाद आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संबंधित पंचायतों के मुखिया कृष्णा राम व हरिलाल राम ने किया जबकि संचालन मंडल अध्यक्ष अवध किशोर ने किया। कार्यक्रम में विश्वकर्म योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, समृद्धि योजना, महिला सम्मान योजना, घर-घर केसीसी,मुद्रा योजना आदि की विस्तृत जानकारी दी गई मौके पर सभी विभागीय अधिकारी व सैकडो ग्रामीण अवस्थित रहे।।

0 Response to "बगही रतनपुर व पखनाहा डुमरिया पंचायत में कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन। यहां पहुचा विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ। "
एक टिप्पणी भेजें