-->
मनीष कश्यपको बेऊर जेल के बाहर देखने के लिए उमड़ी समर्थकों भारी भीड़ मिली रिहाई

मनीष कश्यपको बेऊर जेल के बाहर देखने के लिए उमड़ी समर्थकों भारी भीड़ मिली रिहाई

 

पुनीत कुमार पाण्डेय 


जिला क्राईम ब्यूरो,पश्चिम चम्पारण 




बड़ी खबर : मनीष कश्यप जेल से रिहा होते ही बेउर जेल के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ उमड गई। मनीष कश्यप की रिहाई शुक्रवार की देर शाम को ही होनी थी, लेकिन रिहाई के कागजातों में कुछ त्रुटि होने के कारण जेल से रिहाई नहीं हो पाई थी। बताया जा रहा है कि उनका नाम मनीष कश्यप उर्फ त्रिपुरारी कुमार तिवारी है, लेकिन उनकी रिहाई के दस्तावेज में अधूरा नाम ही लिखा हुआ था इस कारण रिहाई शनिवार को संभव हो सकी। बता दें कि तमिलनाडु में उनके खिलाफ दर्ज सभी मामलों में पहले ही जमानत मिल चुकी थी। अब पटना हाई और सिविल कोर्ट से भी सभी मामलों में जमानत मिलने से उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया। हालांकि, अदालती कागज में कुछ त्रुटि के कारण रिहाई में थोड़ा वक्त लग गया। दरअसल, बेतिया कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट पर सहमति मिलनी बाकी थी। बेतिया कोर्ट से पेपर आने के बाद ही रिहाई संभव हो सकी। इससे पहले शनिवार को करीब 10 बजे बेतिया कोर्ट से मनीष कश्यप की रिहाई से संबंधित ऑर्डर बेउर जेल प्रशासन तक पहुंचा। इसके साथ ही मनीष कश्यप के वकील भी बेउर जेल पहुंचे। कागजी कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी करने के बाद  मनीष कश्यप जेल से रिहा हो गए। मनीष कश्यप की आज रिहाई की खबर सुनकर बेउर जेल के बाहर मनीष कश्यप के समर्थकों की भीड़ जुट गई । शुक्रवार से ही पटना के बेउर जेल से उनकी रिहाई की खबर सुनने के बाद भारी संख्या में उनके समर्थक जेल के बाहर जुट गए थे। हालात ऐसे हो गए कि मौके पर पुलिस मंगवानी पड़ी क्योंकि सड़क जाम की स्थिति बन गई थी।9 महीने के बाद जेल से बाहर आए मनीष कश्यप, पटना में उमड़ी हजारों समर्थकों की भीड़ ने हीरों की तरह किया स्वागत।

0 Response to "मनीष कश्यपको बेऊर जेल के बाहर देखने के लिए उमड़ी समर्थकों भारी भीड़ मिली रिहाई "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article