एक महिला की हत्या कर पुल के नीचे अज्ञात ने फेंका,महिला श्रीनगर थाना क्षेत्र की है।
लौरिया,प्रिन्स,पश्चिमी चम्पारण, बिहार।
शव के पास से मिले मोबाइल सेमहिला की शिनाख्त।
लौरिया शहर के चांडाल चौक के रास्ते रामनगर जाने वाले मार्ग में स्थित एक पुल के नीचे महिला का शव मिला है। महिला के ब्लाउज में रखे मोबाइल फोन से उसकी शिनाख्त हुई है। मृतिका की पहचान श्रीनगर थानाक्षेत्र के कोहड़ा भवानीपुर के स्व कपिलदेव पाल की पत्नी सुनीता देवी उर्फ राधिका देवी के रुप में हुआ है।
लौरिया पुलिस ने बताया कि पुल के पास कुछ किसान अपने खेतों में काम कर रहे थे। इसी बीच उन्हें पुल के नीचे महिला का शव दिखा।वे लोग स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला की हत्या की गई है। उसके माथे पर जख्म है और घटनास्थल के पास से एक लोहे का दाब भी मिला है।
महिला के
पास से एक मोबाइल बरामद हुआ है और उससे फोन करने पर जानकारी मिली की उसका घर कोहड़ा भवानीपुर है। इधर मृतिका का भतीजा अर्जुन पाल आकर शव का शिनाख्त किया कि शव उसकी चाची का है। परिजनों के अनुसार महिला बीते मंगलवार की रात्री में घर में खाना खाने के बाद सोने चली गई थी। उसे कोई औलाद नहीं है और उसकी उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है।
वहीं नरकटियागंज अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक जे पी सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर स्वयं जांच किया।
इधर पुलिस भी अनुसंधान में लगी हुई है कि आखिर में महिला को कौन रात में उसके घर से लेकर उसकी हत्या लौरिया के एक सरेह में पुल के नीचे कर दी। यह किसी विश्वसनीय व्यक्ति द्वारा तो नहीं किया गया है। डीएसपी श्री सिंह ने बताया कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है कि आखिर किसने और कौन महिला की हत्या को अंजाम दिया है।पुलिस हत्यारे को हर हालत में खोज निकालेगी। मौके पर थानाध्यक्ष कैलाश कुमार अपर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सहित और भी पुलिस बल तैनात थे।

0 Response to "एक महिला की हत्या कर पुल के नीचे अज्ञात ने फेंका,महिला श्रीनगर थाना क्षेत्र की है।"
एक टिप्पणी भेजें