लायंस क्लब ने नव पदस्थापित एसडीएम एवं थानाध्यक्ष को किया सम्मानित
निखिल राज ब्यूरों चीफ रक्सौल/लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के अध्यक्ष लायन शम्भु प्रसाद चौरसिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सचिव लायन पवन किशोर कुशवाहा, कोषाध्यक्ष लायन मोहम्मद निज़ामुद्दीन, उपाध्यक्ष लायन गणेश धनोठिया, क्लब मेंबरशिप चेयरपर्सन लायन पंकज वर्णवाल एवं मिडिया प्रभारी सह एलसीआइएफ कॉर्डिनेटर लायन विमल सर्राफ ने नव पदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी आईएएस शिवाक्षी दीक्षित एवं थानाध्यक्ष सुनील कुमार से एक औपचारिक एवं शिष्टाचार मुलाकात कर अनुमंडल पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। पिछले सराहनीय कार्य से प्रेरित होकर लायंस क्लब ऑफ रक्सौल, डिस्ट्रिक्ट 322 ई के प्रतिनिधमंडल ने दोनों पदाधिकारियों को अपने कार्य के प्रति प्रतिबद्धता एवं उत्साहवर्धन के लिए सम्मान पत्र देते हुए लायंस क्लब की सामाजिक कार्यों में अपनी सक्रियता से अवगत कराया। संबंधित पदाधिकारीगण भी रक्सौल शहर की ज्वलंत समस्याओं को लायंस क्लब व अन्य समाजसेवी संस्थाओं के साथ सामंजस्य बैठा कर, दुरुस्त करने पर अपनी सक्रियता का पूर्ण भरोसा दिया। औपचारिक मुलाकात के पश्चात कर्तव्यनिष्ठ पदाधिकारियों को अध्यक्ष चौरसिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
जिसकी जानकारी मिडिया प्रभारी बिमल सर्राफ ने दी।

0 Response to "लायंस क्लब ने नव पदस्थापित एसडीएम एवं थानाध्यक्ष को किया सम्मानित"
एक टिप्पणी भेजें