-->
घर के अंदर रशर वाइपर को देख परिजनों में मचा हड़कंप।

घर के अंदर रशर वाइपर को देख परिजनों में मचा हड़कंप।

 



 वाल्मीकि नगर से कृष्णा कुमार कि रिपोर्ट।



 वाल्मीकि नगर के रिहायशी इलाकों के गांवो व सरेहो मे रशर वाइपर सांप के निकलने से घर में मचा हड़कंप।इसी क्रम में शुक्रवार की दोपहर वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के तीन आर डी पुल के पास स्थित नाजिर अंसारी के घर के परिजनो में रशर वाइपर सांप को देख भगदड़ मच गया।तिन आरडी पुल चौक निवासी नाजिर अंसारी के घर में एक लगभग 4 फिट का रशर वाइपर सांप को देख घर के परिजनो में अफरा-तफरी मच गई।गृहस्वामी नाजिर अंसारी के द्वारा इसकी सूचना वाल्मीकि नगर स्थित वन कार्यालय को दी गई।सूचना को गंभीरता से लेते हुए वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के प्रभारी वनपाल आजाद कुमार के नेतृत्व में,वन कर्मिय मणिभूषण कुमार, विजय कुमार गुप्ता, अमरेश चौधरी,भुलावन चौधरी आदि वन कर्मियों के साथ घटनास्थल स्थल पर पहुंचा। वंरक्षी व वन कर्मिय ने घटनास्थल पर पहुंच कर घर के अंदर छुपा हुआ रशर वाइपर सांप को कड़ी मशकत के बाद पकड़कर वीटीआर के जटाशंकर वन परिसर के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। इसकी पुष्टि करते हुए वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के प्रभारी वनपाल आजाद कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी,कि वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के तीन आर डी पुल चौक के निवासी नाजिर अंसारी के घर के अंदर एक लगभग 4 फिट लम्बा रशर वाइपर सांप डेरा जमाया हुआ है। इस रशर वाइपर सांप को पकड़ कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है।

0 Response to "घर के अंदर रशर वाइपर को देख परिजनों में मचा हड़कंप।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article