-->
21वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा बेरोजगार एवं जरूरतमंद युवकों का मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण तथा जेनरेटर सेट रिपेयरिंग प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया।

21वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा बेरोजगार एवं जरूरतमंद युवकों का मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण तथा जेनरेटर सेट रिपेयरिंग प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया।

वाल्मीकि नगर / कृष्णा कुमार/ब्लॉक रिपोर्टर/ पश्चिम चंपारण/बिहार।




 21वीं वाहिनी स.सी. ब. बगहा के अधीन सीमा चौकी झंडुटोला के कार्यक्षेत्र में स्थित प्राथमिक विद्यालय चकदावा के प्रांगण में नागरिक कल्याण एवं मानव संसाधन विकास कार्यक्रम वित्तीय वर्ष 2023-24 के अंतर्गत सीमावर्ती क्षेत्र के गरीब और बेरोजगार चयनित युवकों को दिए जाने प्रशिक्षण 02 कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।27 युवकों को 15 दिवसीय दिनांक 29/12/23 से 12/01/24 तक मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण सरेटा इंस्टीट्यूट बगहा के माध्यम से दिया जायेगा ।25 यूवकों को 20 दिवसीय दिनांक-29/12/23 से 17/01/24 तक जेनरेटर एवं विद्युत उपकरण मरम्मत प्रशिक्षण सरेटा इंस्टीट्यूट के माध्यम से दिया जायेगा । प्रशिक्षण शुभारंभ कार्यक्रम के अवसर पर श्री राम सिंह,विधायक (विधान सभा बगहा) मुख्य अतिथि के रूप में आगमन हुआ । वाहिनी के कमांडेंट श्री प्रकाश के द्वारा उनका स्वागत किया गया।SSB गीत की मधुर ध्वनि तथा भारत माता की जयघोष हुआ।

 मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित करके इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर मानव एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसका मुख्य अतिथि के द्वारा निरीक्षण एवं शुभारंभ ।

वं स्कूल के छात्र व छात्राओं द्वारा स्वागत गीत तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। 

मुख्य अतिथि श्री राम सिंह , विधायक के द्वारा प्रशिक्षण में भाग ले रहे को युवकों को शुभकामनाएं व्यक्त की गई तथा सशस्त्र सीमा बल की प्रसंशा करते हुए बताया गया कि सशस्त्र सीमा बल के द्वारा सीमा की सुरक्षा के साथ साथ सीमावर्ती युवकों को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने के लिए सराहना की गई । 

इस कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिष्ठित स्थानीय नागरिक ,श्री राम सिंह,विधायक(बगहा - 1), मुख्य अतिथि, श्रीमती लक्ष्मी खत्री ( जन शक्ति फाउंडेशन),अचिंत कुमार( भाजपा जिला महामंत्री),श्री शिवेंद्र सिंह, संचालक,सरेटा इंस्टीट्यूट,बगहा ,श्री अगस्त मुनि तिवारी,प्रधानाध्यापक,प्राथमिक विद्यालय चकदावा,श्री गुलाब अंसारी बीडीसी सदस्य,सीमा मित्र , मीडिया कर्मी ,सशस्त्र सीमा बल के श्री प्रकाश, कमांडेंट, 21वीं वाहिनी, डॉ. गुरविंदरजीत सिंह, कमांडेंट(पशु चिकित्सक), क्षेत्रक मुख्यालय बेतिया,श्री ऋषिकेश चवन,सहायक कमांडेंट सीमा चौकी प्रभारी झंडुटोला, श्री वंशदीप माजी, सहायक कमांडेंट सीमा चौकी प्रभारी रामपुरवा,श्री विवेक सिंह डांगी सहायक कमांडेंट सीमा चौकी प्रभारी गंडक बैराज ,डॉ. जिश्नु एम.सी,सहायक कमांडेंट (चिकित्सा)

वाहिनी के बलकर्मी ।

0 Response to "21वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा बेरोजगार एवं जरूरतमंद युवकों का मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण तथा जेनरेटर सेट रिपेयरिंग प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article