-->
किसानो के मसीहा थे पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह : प्रो. दयाल

किसानो के मसीहा थे पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह : प्रो. दयाल

 




निखिल राज ब्यूरों चीफ रक्सौल/शनिवार को शहर के रक्सौल कांग्रेस के बैनर तले शहर के

 कौड़िहार चौक स्थित किसानों के मसीहा स्वतंत्र भारत के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव सह नगर प्रतिनिधि रक्सौल सदस्य बिहार विधान परिषद क्षेत्र संख्या 12 के प्रोफेसर अखिलेश दयाल के अध्यक्षता में माल्यार्पण किया गया। पूर्व महासचिव ने किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह के महान व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि साधारण जीवन व्यतीत करने वाले महान समाजवादी नेता थे।भारत के लगभग 60% लोग कृषि पर आश्रित है। हमारे देश के किसानों को अन्नदाता का दर्जा प्राप्त है। देश के अन्नदाता को सम्मान देने के लिए प्रतिवर्ष देशभर में 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस के रुप में मनाया जाता है। उन्होंने अपने कार्यकाल में भतीजावाद एवं भ्रष्टाचार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया। चौधरी चरण सिंह प्रतिभाशाली सांसद एवं व्यवहारवादी थे। अपने वाक्पटुता एवं दृढ़ विश्वास के लिए जाने जाते थे। युवा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष अमन कुमार ने कहा कि चौधरी चरण सिंह को पढ़ने-लिखने का शौक था। उन्होंने अनेकों पुस्तकें लिखी जैसे जमींदारी उन्मूलन, भारत की गरीबी और उनका समाधान, किसानों की भू-संपत्तियां किसानों के लिए भूमि, प्रिवेंशन ऑफ डिविजन ऑफ होल्डिंग बिलों ए सर्टेन मिनिमम कापरेटिव एक्ट आदि प्रमुख हैं। युवा कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा कि आज देश के किसान सशक्त है तो सबसे बड़ा योगदान किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह जी का है। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष जिशान अंसारी ने कहा कि उन्ही के सम्मान मे पुरा देश प्रतिवर्ष "नेशनल फार्मर्स डे" मनाता है। व्यवसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष रीतेश कुमार ने कहा कि भारत के किसान राजनेता एवं देश के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी थे जिनका योगदान किसान हितैषी क्षेत्र में अतुलनीय है। उक्त कार्यक्रम में मुमताज अंसारी, शशिकांत साह, कुन्दन सिंह, विवेक कुमार, रविन्द्र कुमार, मनोज कुमार, महेश कुमार, अलीराज अंसारी, दीपेन्द्र कुमार, मनीष कुमार, मदन कुमार, मोहन कुमार, अफरोज आलम, सुमन कुमार, सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।

0 Response to "किसानो के मसीहा थे पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह : प्रो. दयाल"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article