-->
लौरिया प्रखण्ड के सभी गांव से बस सेवा जिला के लिए जाएगी।

लौरिया प्रखण्ड के सभी गांव से बस सेवा जिला के लिए जाएगी।

 लौरिया,आशीष मीडिया प्रभारी पश्चिमी चम्पारण बिहार।




मंगलवार को प्रखंड परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाते हुए बीडीओ आदित्य नारायण दीक्षित ने कही कि यह मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है।

सरकार ने गांवों से जिला को जोड़ने के लिए सुगम तरीके से बस सेवा शुरू करने जा रही है। इसको अमलीजामा सरकार ने पहना दिया है। मुख्यमंत्री परिवहन योजना के अंतर्गत लाभुक को बस खरीद पर 5 लाख रुपया का अनुदान राशि मिलेगा। योजना के अंतर्गत प्रखंड में चयनित लाभार्थी को ही इसका लाभ मिलेगा।मुख्यमंत्री परिवहन योजना के अंतर्गत प्रचार रथ प्रखंड के सभी गांवों , कस्बों में जाकर लोगों को इसका फायदा बताएगा।ऑडियो के माध्यम से जनता को जागरूक करेगा।उन्होंने बताया कि बस सेवा शुरू होने से सुदूर गांवों के लोगों को सीधे प्रखंड मुख्यालय के साथ साथ जिला में पहुंचने में काफी सहूलियत होगी।प्रखंड में अधिकतम सात लाभुकों को बस खरीद के लिए दिया जाएगा, जिसमें अनुसूसूचित जन जाति को जिनकी संख्या एक हजार से अधिक हो।वहां अनुसूचित जनजाति कोटे से एक अतिरिक्त बस सेवा होगी। मौके पर बीडीओ श्री दीक्षित के साथ पूनम कुमारी आदि के साथ सभी प्रखंडकर्मी और जनप्रतिनिधियों में राटा दूबे, रंजीत कुमार, नवनीत तिवारी, सुमन ठाकुर आदि थे।

0 Response to "लौरिया प्रखण्ड के सभी गांव से बस सेवा जिला के लिए जाएगी।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article