लौरिया जाम से हो रही है लोगों को परेशानी।
लौरिया, आशीष मीडिया प्रभारी पश्चिमी चम्पारण बिहार।
नगर पंचायत लौरिया के लौरिया बगहा मुख्य पथ पर नंदनगढ़ चौक से भगत सिंह चौक वहीं लौरिया नरकटियागंज मुख्य मार्ग पर अशोक स्तंभ से लेकर बंगाली चौक वहीं रामनगर मुख्य मार्ग पर तथा लौरिया बेतिया तथा चनपटिया मुख्य मार्ग पर आए दिन जाम से लोगों को जुझना पड़ता है।
जाम से लोगों को आवागमन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। वहीं दुर्घटना का भी भय लगातार बना रहता है।
कभी गन्ना लदे टै्कटर से तो कभी सड़क किनारे वाहनों के पार्किंग व टुरिसट बसों के लगातार आगमन से जाम की समस्या बना रहता है।
मंगलवार के दिन भी लौरिया नरकटियागंज मुख्य मार्ग व लौरिया बगहा मुख्य पथ पर लगभग तीन घंटे जाम की समस्या से छोटी बड़ी गाड़ी रेंगते नजर आये।जिनमें प्रशासन व एबंलेस की गाड़ी भी जाम में फंसीं रही ।वाहनों पर बैठे बच्चे बुजुर्ग महिला सभी परेशान दिखे।
लोगों का कहना है कि लौरिया में जाम की समस्या अब आम बन गई है प्रशासन की ओर से सार्थक सकारात्मक प्रयास अगर किया जाए तथा मिल प्रबंधन अपनी क्षमता से अधिक चालन वितरण नहीं करें तो जाम की समस्या नहीं लगेगी।
सड़क पर बेतरकीब गाडियां लगने तथा गन्ना लदी गाड़ीयों से जाम की समस्या बनी रहती है।
वहीं इस संबंध में मिल प्रबंधन द्वारा क्षमता से अधिक चालन वितरण नहीं करने तथा तकनीकी खराबी के चलते मिल बंद होने से जाम की समस्या बता रहे हैं।
वहीं इस संबंध में जाम की समस्या से निजात दिलाने हेतु लोग प्रशासन की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं।

0 Response to "लौरिया जाम से हो रही है लोगों को परेशानी।"
एक टिप्पणी भेजें