500 साल का इंतजार के बाद हर घर विराजें भगवान, श्री राम देशभर में दीपोत्सव
वाल्मीकि नगर /कृष्णा कुमार/ ब्लॉक रिपोर्टर/ पश्चिम चंपारण/ बिहार।
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में खुशी का माहौल है, 22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित प्रभु श्री राम कि प्राण प्रतिष्ठा को लेकर वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में वाल्मीकि नगर के प्रत्येक मंदिरों में पूजा अर्चना और प्रसाद वितरण तथा भोजन कराया गया। आपको बता दे की वाल्मीकि नगर हनुमानगढ़ी दुर्गा मंदिर से 11:00 बजे राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शोभायात्रा निकाला गया। जिसमें लगभग हजारों की संख्या में राम भक्त शामिल थे। यह शोभायात्रा हनुमानगढ़ी दुर्गा मंदिर से होते हुए टंकी बाजार ,तीन आर डी,गोल चौक बेलवा घाट, लव कुश घाट होते हुए हनुमानगढ़ दुर्गा मंदिर पहुंची इसके बाद विधि वध पूजा अर्चना कराकर राम भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। और बाल्मीकि नगर के हर एक घर में भगवान श्री राम की आगमन को लेकर दीपावली मनाया गया आपको बता दे की विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री प्रेम कुमार ने बताये कि 500 साल के बाद भगवान श्री राम का आगमन हो रहा है इससे पूरे देश में खुशी का माहौल है और इसे पूरे देशवासी एकजुट होकर राम लाल के आगमन को लेकर दीपावली मनाएं।


0 Response to "500 साल का इंतजार के बाद हर घर विराजें भगवान, श्री राम देशभर में दीपोत्सव "
एक टिप्पणी भेजें