-->
श्री राम लाल प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 22 जनवरी को किया गया प्रसाद वितरण

श्री राम लाल प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 22 जनवरी को किया गया प्रसाद वितरण


ब्यूरो चीफ पश्चिमी चंपारण



योगापट्टी में किया गया 22 जनवरी को प्रसाद वितरण आपको बता दे की 22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में होने वाली रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव पहले ही योगापटी में साकार हो उठा है। भक्ति के साथ उमंग, उत्साह में डूबे युवाओं ने श्री रामोत्सव को जीवंत कर दिया। युवाओं में रामभक्ति सिर चढ़ कर बोल रही थी।ऐसा उत्साह और उमंग का संचार कार्यक्रम के अंत तक नजर आया। सिर्फ भक्ति की रसधार ही नहीं, बल्कि युवा राम के जीवन के अनछुए पहलुओं से भी रूबरू हुए। एक राजा, एक पुत्र, एक पति के रूप में भगवान राम के बारे में जानकारी मिली। युवाओं ने बताया कि वह अपने पूर्वजों से श्रीराम मंदिर के बारे में सुना करते थे, लेकिन उन्होंने आज महसूस किया कि उस समय क्या माहौल रहा होगा। जब कारसेवकों ने सभी बाधाओं को तोड़ते हुए विवादित ढांचे को ध्वस्त किया होगा।कार सेवकों ने किन कठिन परिस्थितियों का सामना किया, पक्षकारों ने कितनी लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी, कितना संघर्ष किया, सहनशीलता दिखाई, लेकिन जीत सच्चाई की हुई।22 जनवरी को अयोध्या आने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मना किया है,लेकिन आज मंदिर में हुए कार्यक्रम में अयोध्या की झलक दिखाई दी।कई सालों से मंदिर बनाने का इंतजार हो रहा था। आखिर वह दिन अब आ ही गया है। जल्द परिवार के साथ भगवान राम के दर्शन के लिए जाएंगे - जय श्री राम के जयकारे ने अलग ही ऊर्जा का संचार कर दिया है। युवाओं ने बताया कि परीक्षा देने से पहले भगवान राम का स्मरण करने से सारे भय दूर हो जाते है। राम सिर्फ भगवान नहीं आदर्श चरित्र भी हैं। हर घर में आज भी पुत्र के रूप में राम की परिकल्पना होती है। उनके बारे में अधिक से अधिक जानकारी पाकर काफी अच्छा लगा। -

0 Response to "श्री राम लाल प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 22 जनवरी को किया गया प्रसाद वितरण "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article