जिप क्षेत्र सं 7 की सर्वागीण विकास के लिए सदैव तत्पर, लोगों से विकास कार्यों में सहयोग की अपील - कुरैशा बेगम
प चम्पारण बगहा से :-
प चम्पारण जिला के बगहा अनुमंडल अंतर्गत प्रखंड बगहा एक अंतर्गत जिला परिषद क्षेत्र संख्या - 7 विकास के पथ पर अग्रसर है, सबका साथ सबका विकास के साथ ही क्षेत्र की सर्वांगीण विकास के लिए सदैव कृतसंकल्पित हुं। उक्त बातें जिला परिषद क्षेत्र संख्या - 7 के जिला परिषद सदस्या कुरैशा बेगम व जिप प्रतिनिधि सगीर मियां ने संयुक्त रुप से कहीं। उन्होंने बताया कि जिप क्षेत्र संख्या 7 के तीन पंचायतों में लगभग 34 लाख रुपये की लागत से पीसीसी सड़क, विधालयों के चाहरदिवारी, शौचालय निर्माण कराई गई है। उन्होंने सबका साथ सबका विकास का नारा देते हुए कहा कि क्षेत्र को विकसित, प्रगतिशील, खुशहाल बनाने के साथ ही अदभुत व अनोखी पहल शुरु है। जिला परिषद सदस्या कुरैशा बेगम व प्रतिनिधि सगीर मियां ने संयुक्त रुप से बताया कि टेसरहिया - बथुवरिया पंचायत के राजकीय बुनियादी विधालय मकरी में 7.50 लाख रुपये की लागत से विधालय की चाहरदिवारी निर्माण। तिवारी टोला गांव में 7.50 लाख रुपये की लागत से पीसीसी सड़क निर्माण। चन्द्राहा - रुपवलिया पंचायत के पांडेय टोला गांव के राजन पांडेय के घर से मुख्य सड़क तक 7.50 लाख रुपये की लागत से पीसीसी सड़क निर्माण। इंगलिसिया पंचायत के जैनी टोला गांव के मुख्य सड़क से 7.50 लाख रुपये की लागत से पीसीसी सड़क निर्माण। टेसरहिया - बथुवरिया पंचायत के रा प्रा विद्यालय मठिया व चन्द्राहा के तिवारी टोला में 4.50 लाख रुपये की लागत से शौचालय निर्माण कार्य संपन्न कराया गया है। उन्होंने जिला परिषद क्षेत्र संख्या -7 के लोगों से अपील करते हुए कहा है कि आप हमें सहयोग करें, मैं क्षेत्र में विकास की गंगा बहायेंगे। जिला परिषद सदस्या कुरैशा बेगम ने बताया कि इंगलिसिया पंचायत के छठ घाट पोखरा पर छठ घाट निर्माण कराने की कवायद शुरु है, कागजी प्रक्रिया संपन्न होने के साथ ही छठ घाट निर्माण कार्य शुरु कर दी जायेगी। जिला परिषद सदस्या के विकासात्मक कार्य देख क्षेत्र संख्या 7 के लोगों ने काफी सराहना की है।

0 Response to "जिप क्षेत्र सं 7 की सर्वागीण विकास के लिए सदैव तत्पर, लोगों से विकास कार्यों में सहयोग की अपील - कुरैशा बेगम"
एक टिप्पणी भेजें