ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल पतिलार में वार्षिक महोत्सव का आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत बेहतर प्रदर्शन पर बच्चों को पुरस्कृत - प्राचार्य
प चम्पारण बगहा :-
विधालय जीवन में वार्षिकोत्सव का विशेष महत्व है, क्योंकि उद्देश्य विधार्थियों में आत्म - संयम, विधालय की प्रगति में सहयोग देना और अभिभावकों से सम्पर्क स्थापित करना होता है। उक्त बातें ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल पतिलार के प्राचार्य प्रदीप कुमार मिश्रा ने कहीं। वे प्रखंड बगहा एक के पतिलार पंचायत स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव के अवसर पर अभिभावक एवं बच्चों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इन उत्सवों के आयोजन से विधार्थियों को अपनी प्रतिभा, प्रदर्शन, आत्माभिव्यक्ति और दायित्व की भावना को बहिर्मुखी होकर विकसित होने का पुरा मौका मिलता है।विधालय के वार्षिकोत्सव के अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की। नन्हें- मुन्ने बच्चें बच्चियों के देश भक्ति व देवी गीतों ने समां बांधी। तथा सैकड़ों की संख्या में उपस्थित अभिभावकों व दर्शकों ने तालियां बजा कर बच्चों की हौसला अफजाई की। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के प्राचार्य प्रदीप कुमार मिश्रा ने कहा कि आधुनिक युग व बदलते परिवेश में शिक्षा बहुत ही जरुरी है, तथा संस्कार शिक्षा की जननी है। उन्होंने बच्चों की बेहतर भविष्य के लिए अभिभावकों से सहयोग की अपील की। कहा कि जब तक अभिभावक बच्चों की उज्जवल भविष्य के लिए चुनौती नहीं लेंगे, तब तक बच्चों की प्रतिभा में निखार नहीं आयेगी। इस दौरान कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेघावी बच्चों को कापी, पेन, चाकलेट समेत विभिन्न प्रकार की सामग्री देकर पुरस्कृत की गई। विधालय के डायरेक्टर राहुल कुमार मिश्रा ने बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी अशोक राव ने की। इस अवसर पर विधालय के शिक्षक इन्द्रासन कुमार, राजकुमार, विश्वजीत कुमार, अदिति कुमारी, सुमन, काजल, स्नेहा, सुधा कुमारी का सराहनीय सहयोग रहा। विधालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में अभिभावक व दर्शक मौजूद रहे।

0 Response to "ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल पतिलार में वार्षिक महोत्सव का आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत बेहतर प्रदर्शन पर बच्चों को पुरस्कृत - प्राचार्य "
एक टिप्पणी भेजें