सड़क पर जल जमाव से लोगों को हो रही है परेशानी,आवागमन बाधित
पुनीत कुमार पाण्डेय
जिला क्राईम ब्यूरो
पश्चिम चम्पारण
बगहा। बगहा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 30 बगीचा के समीप सड़क पर जल जमाव से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्कूली बच्चे पढ़ने जाने के दौरान गिर जाते हैं एक दो बच्चे घायल भी हो गए हैं इसके बावजूद भी अभी तक सड़क से जल जमाव का कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई है जिससे सड़क से जल जमाव निकल जाए। वहीं कुछ दिनों से नगर परिषद के द्वारा जनरेटर से जल निकासी कराई जा रही है लेकिन वह भी निकासी करने वाले व्यक्ति मनमानी करते हैं जो मर्जी आता है वह आते हैं और पानी निकाल कर चले जाते हैं पुणे फिर वही स्थिति बनी रहती है जिससे लोगों में आक्रोश दिख रहा है बताते चले की कई वर्षों से यहां पर जल जमाव की समस्या बनी हुई है लेकिन नगर परिषद के द्वारा इसका कोई निदान नहीं निकाला जा रहा है जिससे स्थानीय लोगों में गंभीर बीमारी फैलने की आकांक्षा जताई जा रही है बताते चले की इस नाली को नया बनाना था स्थानीय वार्ड पार्षद की मिली भगत से रिपेयरिंग करके छोड़ दिया गया जिससे आज सारा हार जाना यहां के स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है इसको लेकर वार्ड पार्षद प्रत्याशी प्रतिनिधि अशोक दास के द्वारा कई बार आवाज भी उठाया गया था लेकिन इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई जिसका नतीजा है कि सड़क पर जल जमाव।

0 Response to "सड़क पर जल जमाव से लोगों को हो रही है परेशानी,आवागमन बाधित"
एक टिप्पणी भेजें