-->
जिलाधिकारी की उपस्थिति में जब्त शराब को किया गया विनिष्ट।

जिलाधिकारी की उपस्थिति में जब्त शराब को किया गया विनिष्ट।

 आज कुल-15747.045 लीटर अवैध शराब का किया गया विनिष्टीकरण।

चौतरवा,आशीष,जिला मीडिया प्रभारी पश्चिमी चंपारण बिहार।

शराब पीने तथा शराब का कारोबार करने वालों के विरूद्ध लगातार की जा रही है कार्रवाई।



जिला दंडाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय की उपस्थिति में बगहा पुलिस जिला के चौतरवा थाना के परिसर में आज कुल-7249.92 लीटर अवैध विदेशी शराब एवं 174 लीटर अवैध देसी शराब का विनिष्टीकरण किया गया। 

अधीक्षक, मद्य निषेध, पश्चिम चम्पारण द्वारा बताया गया कि चौतरवा थाना परिसर के अतिरिक्त आज ही धनहा थाना परिसर में धनहा व नदी थाना द्वारा जब्त कुल-8323.125 लीटर अवैध विदेशी शराब का विनिष्टीकरण किया गया। इस प्रकार आज कुल-15747.045 लीटर अवैध शराब का विनिष्टीकरण किया गया।

ज्ञातव्य हो कि मद्य निषेध विभाग, पटना एवं जिलाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, बेतिया के दिशा-निर्देश के आलोक में जिले में मद्य निषेध कानून का सख्ती के साथ अनुपालन किया जा रहा है। शराब पीने तथा कारोबार करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई चल रही है। मद्य निषेध विभाग तथा पुलिस विभाग द्वारा लगातार पीने वालों तथा शराब का कारोबार करने वालों की गिरफ्तारी की जा रही है तथा शराब को जब्त किया जा रहा है। जब्त शराब को नियमानुसार विनिष्ट किया जा रहा है। 

इस अवसर पर अधीक्षक, मद्य निषेध, श्री मनोज कुमार सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बगहा, श्री कुमार देवेन्द्र, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, श्री सुजीत कुमार, अंचलाधिकारी, बगहा-01, श्री अभिषेक आनंद, राजस्व पदाधिकारी, बगहा-01, सुश्री कौशिकी चौबे सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

0 Response to "जिलाधिकारी की उपस्थिति में जब्त शराब को किया गया विनिष्ट।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article