-->
बेतिया में अज्ञात वाहन ने दो लोगों को कुचला।इलाज के दौरान दोनों की मौत।

बेतिया में अज्ञात वाहन ने दो लोगों को कुचला।इलाज के दौरान दोनों की मौत।

 

बेतिया,आशीष,जिला मीडिया प्रभारी, पश्चिमी चंपारण बिहार।



मझौलिया थाना क्षेत्र के बेतिया मोतिहारी मुख्य मार्ग Nh 727 लाल सरैया ठेलशरी चौंक के समीप तेज रफ्तार स्कार्पियो ने मारी टक्कर जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक की घटनास्थल पर मौत हुई और एक का हालत गंभीर देखते हुए मझौलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां अज्ञात वाहन ने साइकिल पर सवार दो लोगों को रौंद दिया। घटना के बाद गाड़ी चालक गाड़ी लेकर भाग गया। इधर घटना की सूचना मिलने पर पहुंची मझौलिया पुलिस ने एक घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौलिया लाया। जहां से चिकित्सकों ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया। जिसके बाद इलाज के दौरान एक घायलों की मौत हो गई। दोनों मृतकों की पहचान मझौलिया थाना क्षेत्र बखरिया वार्ड नं 12 निवासी यदुनंदन पासवान के पुत्र अमृत पासवान और लालसरैया वार्ड नं 1 निवासी घूघनी मांझी के पुत्र रंगलाल मांझी के रूप में हुई है। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पूरे परिवार में चीत्कार मचा हुआ है। परिजनों ने बताया कि 'मृतक अमृत पासवान राजमिस्त्री का काम करता था और दो बेटी और एक बेटा है। जिसके सर से पिता का साया उठ गया।

0 Response to "बेतिया में अज्ञात वाहन ने दो लोगों को कुचला।इलाज के दौरान दोनों की मौत।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article