नौतन,सुरक्षा के लिए फोन कर बुलाये चिकित्सक को थानाध्यक्ष ने सुनाई अपमानित बातें।
चिकित्सक ने डीएम व एस पी तथा चिकित्सक संघ को आडियो भेज कारवाई का किया मांग।
नौतन प्रखंड के झखरा उपस्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित एमबीबीएस चिकित्सक भगवान लहरी को नौतन थानाध्यक्ष खालिद अख्तर द्वारा फोन पर आपत्तिजनक बातों का आडियो वायरल होने से चिकित्सकों में आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है। पीड़ित चिकित्सक ने थानाध्यक्ष से बात हुई ओडीओ को जिलाधिकारी व जिला पुलिस कप्तान को भेजकर थानाध्यक्ष पर कारवाई का मांग किया है। पीड़ित एमबीबीएस चिकित्सक ने बताया कि उनका पदस्थापना झखरा उपस्वास्थ्य केंद्र पर हुआ है।जहां सप्ताह में एक दो दिन उन्हें नौतन पीएचसी में इलाज करना होता है। गुरुवार की शाम वह नौतन पीएचसी में डीयूटी कर रहे थे । तभी पुराने रंजिश को लेकर शिवराजपुर गांव के रमेश साह,निरंजन साह, जंगबहादुर की मारपीट उनके पटीदार मनोज साह व अन्य से हो गई।जिसमें एक पक्ष के रमेश साह व दुसरे पक्ष के मनोज साह घायल हो गए।दोनों घायल गुरूवार की शाम पीएचसी में इलाज कराने आये।जहां चिकित्सक भगवान लहरी ने पहले रमेश साह को पट्टी बांधने लगे।जहां दुसरे पक्ष के घायल मनोज साह अपने समर्थकों के साथ अस्पताल पहुंचे।तथा पहले अपना इलाज कराने के लिए हंगामा शुरू कर दिया।माहौल बिगड़ता देख चिकित्सक ने अस्पताल में तैनात सुरक्षा कर्मी से बोल थाना का नंबर लिये।तथा थानाध्यक्ष को फोन लगाकर अस्पताल की घटना को बताकर सुरक्षा देने के लिए बुलाया।फोन पर थानाध्यक्ष ने चिकित्सक को तुम ताम में बात कर बहुत डांट फटकार लगाई।जिससे चिकित्सक सहम गए। चिकित्सक को थानाध्यक्ष द्वारा डांट फटकार लगाने को लेकर अन्य चिकित्सकों में थानाध्यक्ष के खिलाफ रोष कायम है।वहीं चिकित्सा प्रभारी डाक्टर शंकर रजक ने बताया कि चिकित्सक से फोन पर बदसलूकी करना असोभनिय बात है।वायरल ओडीओ की जांच कर थानाध्यक्ष पर कारवाई होनी चाहिए।

0 Response to "नौतन,सुरक्षा के लिए फोन कर बुलाये चिकित्सक को थानाध्यक्ष ने सुनाई अपमानित बातें।"
एक टिप्पणी भेजें