बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद से भाजपा नेत्री ने की शिष्टाचार भेंट, वाल्मीकि नगर विधानसभा पर हुई चर्चा - विजया सिंह
बगहा प चम्पारण :-
भाजपा महिला मोर्चा बगहा के जिलाध्यक्ष सह मधुबनी प्रखंड प्रमुख विजया सिंह व भाजपा के युवा नेता सह मधुबनी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि विजय सिंह चंदेल ने संयुक्त रूप से बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद से पटना में स्नेहिल मुलाकात की। तथा वाल्मीकि नगर लोकसभा और विधानसभा चुनाव पर पार्टी के मजबूती हेतू कई अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता गण से शिष्टाचार मुलाकात कर चुनावी चर्चा की। अगामी 2024 लोकसभा चुनाव में 40 मे से 40 सिटों पर विजय हेतु सभी लोगो को कमरकस लड़ाई के लिए तैयार रहने की बात हुई। साथ ही 2025 बिहार विधानसभा चुनाव को अपने पक्ष मे पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए दिन रात एक करने की सभी कार्यकर्ताओं से अपील कि गई। भाजपा नेत्री विजया सिंह व भाजपा के युवा नेता विजय सिंह चंदेल ने संयुक्त रूप से कहा कि युवा पीढ़ी को विकास के नाम पर आगे चलने की सीख भाजपा ने दी है। ताकि युवा पीढ़ी बेहतर आचरण की अनुशरण कर बिहार को बेहतर बनाने की जज्बा के साथ आगे आयें। कहा कि विपक्षी पार्टियां इनके क्रिया कलापों से डरी सहमी हुई है। वह दिन दूर नहीं जब 2024 में लोकसभा चुनावों में मोदी की सरकार बनेगी।तथा 2025 के बिहार विधानसभा में भाजपा की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेगी।

0 Response to "बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद से भाजपा नेत्री ने की शिष्टाचार भेंट, वाल्मीकि नगर विधानसभा पर हुई चर्चा - विजया सिंह"
एक टिप्पणी भेजें