जननायक कर्पूरी विचार मंच के बैनर तले कर्पूरी जयंती का आयोजन व कार्यकर्ता सम्मेलन, होगी सामुहिक विवाह
बगहा प चम्पारण
दिवंगत सांसद स्व बैद्यनाथ प्रसाद महतो और सांसद सुनील कुमार द्वारा हर वर्ष जननायक कर्पूरी विचार मंच के बैनर तले कर्पूरी जयंती, कार्यकर्ता सम्मान समारोह और गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है। इसी क्रम में 28 जनवरी को नरकटियागंज स्थित गोपालजी ब्रह्मस्थान परिसर में कर्पूरी जयंती सप्ताह के अवसर पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारी के लिए विचार विमर्श हेतु आज महर्षि बाल्मीकि कालेज, बगहा 2 में एक आवश्यक बैठक रखी गयी।
उक्त बैठक में महागठबंधन के सभी प्रमुख कार्यकर्ता साथियों को इस अवसर पर सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। अपने पिता की मृत्यु के बादपरंपरा का निर्वाह करते हुए विगत चार साल से उक्त तिथि को गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह सांसद सुनील कुमार के द्वारा कराया जाता है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार होते रहे हैं।
बैठक में जदयू नेता राकेश सिंह, दयाशंकर सिंह, जितेंद्र कुशवाहा, जुगनू आलम, श्यामबिहारी गुप्ता, अशोक पटेल, निवेदिता मिश्रा, मो इमरान, दूधनाथ कुशवाहा, अशोक कुमार थारू, रामनरेश महतो, ज्ञानप्रकाश गुप्ता, चन्द्रभूषण कुमार, इज़हार सिद्दीकी, शांति देवी, हरिशंकर कुशवाहा, विराट चौधरी, रामनरेश चौधरी, रामेश्वर सिंह, महेंद्र गोंड, कलाम अंसारी, छठ्ठू बैठा, बिपिन दूबे, शंभू सहनी, पारस कुशवाहा, शारदा देवी, कांग्रेस नेता रामाशंकर दूबे व संदीप सहनी उर्फ़ गोलू, राजद नगर अध्यक्ष अनिल कुशवाहा और ओमप्रकाश यादव सहित दर्जनों महागठबंधन कार्यकर्ता शामिल रहे।

0 Response to "जननायक कर्पूरी विचार मंच के बैनर तले कर्पूरी जयंती का आयोजन व कार्यकर्ता सम्मेलन, होगी सामुहिक विवाह"
एक टिप्पणी भेजें