-->
पूर्व मंत्री व वरीय राजनीतिज्ञ सकुनी चौधरी के जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर पटना में मनाया, भाजपा नेत्री विजया सिंह को मिला आशिर्वाद

पूर्व मंत्री व वरीय राजनीतिज्ञ सकुनी चौधरी के जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर पटना में मनाया, भाजपा नेत्री विजया सिंह को मिला आशिर्वाद

 

बगहा प चम्पारण 




बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के पिता पूर्व वरीय राजनीतिज्ञ शकुनी चौधरी का पटना में उनके निजी आवास पर बृहस्पतिवार को बिहार प्रदेश के भाजपा परिवार के वरीय सदस्यों ने शरीक होकर केक काटकर उनका जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा बगहा सह मधुबनी प्रखंड प्रमुख विजया सिंह तथा मधुआ पंचायत समिति सदस्य सह भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय सिंह चंदेल ने जन्मदिन समारोह में भाग लेकर उनके स्वास्थ्य सहित लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान विजया व विजय सिंह चंदेल ने समारोह के दौरान कहा कि श्रद्धेय व गार्जियन शकुनी चौधरी जी बिहार में लोगों के बीच अपनी सर्वोत्तम समय देकर हमारे युवा पीढ़ी को विकास के नाम पर आगे चलने की सीख दिया है। उनके बेहतर आचरण की अनुशरण कर बिहार को बेहतर बनाने की जज्बा के साथ आगे आयें। उनके राजनीतिक जीवन को भुलाया नहीं जा सकता है। आज उनके पुत्र सम्राट चौधरी अपने पिता के नक्शे कदम पर चलकर बिहार व पूरे देश में अपनी लोहा मनवाया है। वही विपक्षी पार्टियां इनके क्रिया कलापों से डरी सहमी हुई है। वह दिन दूर नहीं जब 2024 में लोकसभा चुनावों में मोदी की सरकार बनेगी।तथा 2025 के बिहार विधानसभा में भाजपा की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेगी। इस दौरान जन्मदिन समारोह में बिहार के सभी भाजपा के सिपाहियों की हजारों की संख्या में मौजूदगी रही।

0 Response to "पूर्व मंत्री व वरीय राजनीतिज्ञ सकुनी चौधरी के जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर पटना में मनाया, भाजपा नेत्री विजया सिंह को मिला आशिर्वाद"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article