35 बकायेदारों पर नोटिस, ससमय ऋण की राशि जमा नहीं करने वाले ऋणियों के विरुद्ध दर्ज होगी सर्टिफिकेट केस - शाखा प्रबंधक
बगहा प चम्पारण
बगहा। सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा छोटकीपट्टी - बडगांव काफी सख्त तेवर में है, तथा बैंक के 35 बकायेदारों के विरुद्ध नोटिस जारी किया है। ताकि बकायेदार बैंक की राशि को ससमय जमा कर सकें। सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा छोटकीपट्टी बडगांव के शाखा प्रबंधक राकेश कुमार ने बताया कि आंचलिक कार्यालय के आदेश के आलोक में बैंक ने उक्त कार्रवाई शुरु की है। उन्होंने बताया कि बैंक के 35 बकायेदारों के विरुद्ध बैंक ने नोटिस जारी की है। ताकि बकायेदार ऋण की राशि को ससमय जमा कर सकें।शाखा प्रबंधक ने बताया कि ससमय ऋण की राशि जमा नहीं करने वाले बकायेदारों के विरुद्ध सर्टिफिकेट केस भी दर्ज की जायेगी। तथा बकायेदारों के चल व अचल संपत्ति से बैंक की राशि को वसुल की जायेगी। उन्होंने बकायेदारों से अपील करते हुए कहा है कि आप ऋण की राशि को ससमय जमा करें, अन्यथा बाध्य होकर बैंक सख्त कदम उठाते हुए ऋण की राशि को वसुल करने पर विवश हो जायेगी। शाखा प्रबंधक ने बताया कि केसीसी, प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण समेत विभिन्न प्रकार के बकायेदारों के विरुद्ध बैंक ने सख्त कार्यवाही की है। सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा छोटकीपट्टी बडगांव के इस कार्रवाई से बकायेदारों में हडकंप मच गया है।

0 Response to "35 बकायेदारों पर नोटिस, ससमय ऋण की राशि जमा नहीं करने वाले ऋणियों के विरुद्ध दर्ज होगी सर्टिफिकेट केस - शाखा प्रबंधक"
एक टिप्पणी भेजें