-->
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल में लगी भीषण आग, जानवरों में मची अफरा-तफरी।

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल में लगी भीषण आग, जानवरों में मची अफरा-तफरी।

 

वाल्मीकि नगर/ कृष्ण कुमार/ पश्चिमी चंपारण /बिहार।




वाल्मीकि नगर स्थित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल में बुधवार की दोपहर अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई. देखा जाए तो अमूमन गर्मी के मौसम में ही जंगलों में आग लगती है. लेकिन ठंड के मौसम में आग लगने से ग्रामीण समेत वन विभाग के लोग भी हैरत में हैं।

बिहार के इकलौते वाल्मीकि टाइगर रिजर्व जंगल में बेमौसम आग लगने से भगदड़ मच गई है. अचानक आग लगने से वीटीआर का सदाबहार जंगल धू-धू कर जल रहा है. वहीं घने झाड़ियों में रहने वाले जीव-जंतुओं में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है. अभी तक वन विभाग व फायर ब्रिगेड टीम नहीं पहुचीं है. लिहाजा वन संपदाओं के साथ-साथ बेजुबानों की जान पर आफत बन आई है।

संभावना जताई जा रही है कि जंगल क्षेत्र में गए चरवाहों द्वारा कोई ज्वलनशील पदार्थ फेंके जाने पर आग लगी होगी. बता दें कि वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में बेंत के घने जंगल पाए जाते हैं. इन बेंतों को बाघों का आशियाना कहा जाता है। साथ ही ठंड के इस मौसम में बाघिन जंगल किनारे इन्हीं बफर परिक्षेत्रों में अपना बच्चा जन्म देते हैं. ऐसे में बाघ समेत अन्य जानवरों के लिए जंगल में लगी बेमौसम आग काफी चिंताजनक है।

0 Response to "वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल में लगी भीषण आग, जानवरों में मची अफरा-तफरी।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article