रामनगर कर्पूरी आश्रम में कर्पूरी विचार मंच व जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न
बगहा प चम्पारण
प चम्पारण जिला के बगहा अनुमंडल अंतर्गत रामनगर कर्पूरी आश्रम में गुरुवार को कर्पूरी विचार मंच व जदयू कार्यकर्ताओं की एक बैठक संपन्न की गई। बैठक की अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष रामनगर संजय मिश्रा ने की। संचालन लालबाबू पटेल ने किया। बैठक में कर्पूरी विचार मंच के द्वारा प्रति वर्ष की भाती इस वर्ष भी 28 जनवरी को गोपला ब्रम्हा स्थान नरकटियागंज में सामूहिक विवाह एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह सांसद सुनील कुमार कुशवाहा के द्वारा किया जाएगा। इस बैठक में 4 जोड़ी शादी की फार्म भी जमा हुआ है, जिसमें जदयू के भोट पड़ित, विश्वनाथ पटेल, सुभाष कुशवाहा, सहनवाज हुसैन, अजीत गुप्ता, सुमन सिंह, विकाश कुमार, राजेश्वर पटेल, शम्भू कुशवाहा, ललन ठाकुर, मुन्ना कुशवाहा, प्रकाश सिंह, मनोज गिरी, जयप्रकाश शर्मा, कृष्णकांत तिवारी, विनोद शर्मा, ओम पटेल, मुन्ना राम, कमरूल होदा, अशोक अग्रवाल आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जिसमें प्रखण्ड अध्यक्ष द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को बताया गया कि अपने अपने पंचायतों में इस कार्यक्रम की जानकारी दिया जाए और अधिक से अधिक संख्या में भागदारी लें। जिसमें आप सभी साथी सादर आमंत्रित हैं।

0 Response to "रामनगर कर्पूरी आश्रम में कर्पूरी विचार मंच व जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न"
एक टिप्पणी भेजें