सुजीत तीसरी बार अभाविप के चंपारण के विभाग संयोजक बने।
लौरिया के मलाहीटोला गांव के सुजीत कुमार मिश्रा तीसरी बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बेतिया और बगहा के विभाग संयोजक बनाए गए हैं। उन्हें पुनः यह दायित्व सौंपा गया है। उनके विभाग संयोजक बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं के साथ साथ बुद्धिजीवियों में काफी हर्ष है। विदित हो कि अभाविप के पटना में उतर और दक्षिण बिहार के 65 वें प्रदेश अधिवेशन में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में समापन के बाद श्री मिश्रा को विभाग संयोजक का नवीन दायित्व सौंपा गया। विदित हो कि श्री मिश्रा के पिता बजरंग मिश्रा किसान और समाजसेवी हैं। इसके पूर्व वे लौरिया के नगर मंत्री, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिला संयोजक पद पर निर्वाचित हुए थे। छात्र संघ प्रतिनिधि जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का भी निर्वहन कर चुके हैं। वे आरएस एस के प्राथमिक वर्ग प्रशिक्षित स्वयंसेवक भी हैं। उनके विभाग संयोजक बनाए जाने पर संगठन के विभाग प्रमुख डॉ विपिन दुबे, जिला संयोजक अभिजीत राय, जिला प्रमुख डॉ शैल कुमारी वर्मा, डॉ संदीप सिंह, अभिषेक गुप्ता, राजा श्रॉफ, धर्मेश गुप्ता, विशाल झा, रिचा वर्मा आदि ने बधाई दी है।

0 Response to "सुजीत तीसरी बार अभाविप के चंपारण के विभाग संयोजक बने।"
एक टिप्पणी भेजें