प्रतिपक्ष नेता के जनविश्वास यात्रा की तैयारियों की अधिकारियों सहित नेताओं ने सभास्थल का निरीक्षण किया।
आज आयेंगे नेता प्रतिपक्ष।तेजस्वी यादव लौरिया में करेंगे एक बजे आज सभा।
सारी तैयारियां पूरी।
युद्धस्तर पर हो रहा है सफाई कार्य।
लौरिया,आशीष,जिला मीडिया प्रभारी, पश्चिमी चंपारण बिहार ।
राजद नेता सह विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी प्रसाद यादव आज लौरिया के साहु जैन स्टेडियम में अपने जन विश्वास यात्रा के दूसरे दिन आमसभा करेंगे। इसको लेकर पुलिस प्रशासन से राजद के पदाधिकारी व कार्यकर्ता का आना जाना लगा है।
जिला अध्यक्ष साहेब हुसैन के निर्देश पर हो रहा है कार्य।
इधर मुख्य सड़क से स्टेडियम ग्राउंड की ओर आने वाली सड़कों को युद्धस्तर पर ठीक किया जा रहा है तो वहीं ग्राउंड की साफ सफाई भी हो रही है। नगर पंचायत के कर्मियों ने सुबह से ही स्टेडियम की सफाई शुरू कर दी थी तो जहां तहां गड्ढा था, उसे भी भर दिया गया है। सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। वहीं वरीय उप समाहर्ता सह बीडीओ एस प्रतीक और इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा भी सभा स्थल का निरीक्षण किया और कर्मियों को कई आदेश दिए। राजद के जिलाध्यक्ष साहेब हुसैन अंसारी, प्रखंड प्रमुख सह पार्टी के नेता शंभू तिवारी व जिला पार्षद प्रतिनिधि मैनेजर यादव स्टेडियम में दिन से अपनी देखरेख में पूर्व उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रमों को सफल बनाने का अमलीजामा पहनाने का कार्य कर रहे थे। वहीं जिलाध्यक्ष ने बताया कि राजद नेता श्री यादव लौरिया में एक बजे सहुजैन् के स्टेडियम में आकर एक जनसभा करेंगे। यहां सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। वहीं मौके पर , नीलम सिंह रफीउल आजम विवेक चौबे , सोनु खान साजीद हुसैन आलमगीर रब्बानी पप्पू यादव अनिता भारती मुकेश कुशवाहा मो कौनैन आलम कृष्णनंदन सिंह अशोक यादव शेखर गुप्ता डा देवीलाल यादव प्रखंड अध्यक्ष विजय यादव प्रभू प्रसाद यादव, गर्जन यादव, मनोहर ठाकुर योगेंद्र यादव, अंगुर आलम आदि मौजूद थे।

0 Response to "प्रतिपक्ष नेता के जनविश्वास यात्रा की तैयारियों की अधिकारियों सहित नेताओं ने सभास्थल का निरीक्षण किया।"
एक टिप्पणी भेजें