-->
गोवर्धना थाना पुलिस की कार्रवाई, 17 वर्षों से अभियुक्त को दबोचा, बालू लदे ट्रैक्टर ट्राली किया जब्त - थानाध्यक्ष.

गोवर्धना थाना पुलिस की कार्रवाई, 17 वर्षों से अभियुक्त को दबोचा, बालू लदे ट्रैक्टर ट्राली किया जब्त - थानाध्यक्ष.

 


बगहा, पश्चिमी चंपारण बिहार।

बगहा पुलिस जिला के गोवर्धना थाना पुलिस लोकसभा चुनाव के मद्देनजर काफी सख्त है। तथा वारंटियों, फरारियों के साथ ही अवैध रुप से खनन कर रहे बालू माफियाओं के विरुद्ध लगातार मुहिम छेड़ रखा है। गोवर्धना थानाध्यक्ष अनील कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक बगहा के आदेश के आलोक में वारंटियों, फरारियों व बालू खनन माफियाओं के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि गुप्त सुचना मिली थी कि थाना क्षेत्र स्थित खैरवा टोला गांव के समीप नदी से अवैध रुप से बालू खनन किया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सुचना के आलोक में बुधवार की अहले सुबह पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाई गई। जहां अवैध खनन कर बालू लदे ट्रैक्टर ट्राली को बरामद करते हुए जब्त किया गया। तथा अंधेरे का लाभ लेकर ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहा। उन्होंने बताया कि अवैध खनन कर बालू लदे ट्रैक्टर ट्राली के विरुद्ध खनन कार्यालय बेतिया को भेजा जा रहा है। वही दुसरी तरफ 17 वर्षों से फरार वारंटी को गोवर्धना थाना पुलिस ने छापेमारी के दौरान बनकटवा गांव से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी 17 वर्षों से फरार था, तथा पुलिस को चकमा देकर छुप कर रह रहा था। गिरफ्तार वारंटी सुरेन्द्र महतों के विरुद्ध वन विभाग ने लकड़ी चोरी मामले में एफआईआर दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार वारंटी सुरेन्द्र महतों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में बगहा भेजा गया।

0 Response to "गोवर्धना थाना पुलिस की कार्रवाई, 17 वर्षों से अभियुक्त को दबोचा, बालू लदे ट्रैक्टर ट्राली किया जब्त - थानाध्यक्ष."

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article