-->
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वाल्मीकिनगर आगमन की संभावना बरकरार।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वाल्मीकिनगर आगमन की संभावना बरकरार।



वाल्मीकि नगर /कृष्णा कुमार/ ब्लॉक रिपोर्टर/ पश्चिम चंपारण/ बिहार।

 बिहार के मुख्यमंत्री का वाल्मीकिनगर दौरे पर फिलहाल ग्रहण लगता नजर आ रहा है लेकिन मुख्यमंत्री के आगमन की संभावनाओं का दौर फिलहाल जारी है। मुख्यमंत्री के वाल्मीकिनगर आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा सतर्कता बरती जा रही है। शुक्रवार को बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज एवं एसटीएफ के एएसपी अभियान दिवेश कुमार मिश्रा ने वाल्मीकि सभागार का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री के सुरक्षा संबंधी योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने वाल्मीकि सभागार के हर क्षेत्र को बहुत ही बारीकी से जायजा लिया। मुख्यमंत्री के आगमन के बाबत पूछे जाने पर एसपी बगहा ने कहा कि फिलहाल मुख्यमंत्री के आगमन की कोई सूचना प्राप्त नहीं है। जैसे ही सूचना प्राप्त होगी सार्वजनिक कर दिया जाएगा। यह भी संभावना है कि कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देर रात वाल्मीकिनगर पहुंच सकते हैं और कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण कर पुनः वापस चले जाएं।

0 Response to "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वाल्मीकिनगर आगमन की संभावना बरकरार।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article