-->
बढ़ते तापमान के चलते पानी की तलाश में वन्यजीव।

बढ़ते तापमान के चलते पानी की तलाश में वन्यजीव।



वाल्मीकि नगर /कृष्णा कुमार/ ब्लॉक रिपोर्टर/ पश्चिम चंपारण/ बिहार।

बढ़ते तापमान के चलते पानी की तलाश में वन्यजीव वनों में पानी के स्त्रोत ढूंढ़ रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियों का दावा है, कि वाटर होल में जीवों के लिए पर्याप्त जल आपूर्ति की जा रही है। जिससे जीवों को परेशानी का सामना न करना पड़े। वीटीआर में लगभग दो दर्जन वाटर होल बनाए गए हैं। नेपाल एवं उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे वन क्षेत्रो में अक्सर वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर खतरा बना रहता है। इसलिए इस क्षेत्र को वन विभाग ने सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील घोषित किया है। यहां वनों में बने वाटर होल पर पानी पीने के लिए बाघ, तेंदुआ, भालू, हिरन, नीलगाय आदि आने लगे हैं।इस बाबत वाल्मीकिनगर रेंजर राजकुमार पासवान ने बताया कि वनों में वाटर होल पर वन्यजीव आ रहे हैं। वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए गश्ती दलों की जिम्मेदारी बढ़ा दी गई है। वन विभाग का प्रयास है कि वन्य जीवों को पर्याप्त पानी वनों में ही मिल जाए। वन्यजीव बाहरी क्षेत्रों में पानी की तलाश में न जाएं। बताते चलें कि इस समय जल स्त्रोतों के पास बड़ी संख्या में वन्यजीव नजर आने लगे हैं। लेकिन वन्यजीवों के शिकार का खतरा भी चिंता बढ़ा रहा है। वे भोजन और पानी की तलाश में इस क्षेत्र का रुख कर रहे हैं। इस क्षेत्र में पहले कम संख्या में वन्य जीव दिखते थे। लेकिन अब अधिक संख्या में वन्यजीव दिखाई देने लगे हैं।

0 Response to "बढ़ते तापमान के चलते पानी की तलाश में वन्यजीव।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article