दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान को लेकर हुई बैठक
मंगलवार, 10 मार्च 2026
Comment
मारहरा। भाजपा का दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान मारहरा में रविवार को एस आर गार्डन आयोजित किया जायेगा। दो दिवसीय कार्यशाला में पार्टीजनों को विभिन्न विषयों के प्रति जागरूक किया जायेगा। कार्यशाला को सफल बनाने के दृष्टिगत मंगलवार को बैठक का आयोजन किया गया।
कस्बा के एसआर गार्डन में आयोजित बैठक में बोलते हुए कार्यक्रम के संयोजक एवं मंडल अध्यक्ष मुकेश राजपूत ने कहा कि मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी एवं जिला अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे शासन की मंशानुसार यह कार्यशाला आयोजित की जा रहीं हैं। इनका मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों को बताना और उन्हें जन-जन तक पहुंचना है। कार्यशाला में मोदी सरकार की नीतियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्त्ताओं व समर्थकों से कार्यशाला में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। इस दौरान विधानसभा संयोजक संतोष चौहान, धर्मवीर सिंह गहलोत, भूदेव सिंह लोधी, मण्डल अध्यक्ष मुकेश राजपूत, महामंत्री मण्डल अशोक सक्सेना,डी के शर्मा, हरी ओम,शिवम राजपूत आदि उपस्थित रहे।
0 Response to "दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान को लेकर हुई बैठक "
एक टिप्पणी भेजें