-->
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में  वन विभाग निभा रहा है,अहम भूमिका।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में वन विभाग निभा रहा है,अहम भूमिका।



वाल्मीकि नगर /कृष्णा कुमार/ ब्लॉक रिपोर्टर/ पश्चिम चंपारण/ बिहार।

वन विभाग निभा रहा है, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका। वनवर्ती गांवो में वन विभाग विशेष ध्यान दे रहा है। ग्रामीण स्तर पर महिलाओं के सेल्फ-हेल्प ग्रुप बनाकर जहा उन्हें हुनरमंद बनाने की तैयारी की जा रही है। वहीं उनके द्वारा बनाए गए प्रोडक्ट्स को बाज़ार उपलब्ध कराया जाएगा। ऐसे में वन विभाग वीटीआर के वनवर्ती गावों में सेल्फ-हेल्प ग्रुप बनाने की तैयारी कर रहा है। 

 छोटानागपुर आदिवासी उत्थान समिति के सहयोग से संतपुर गांव की आदिवासी महिलाएं उक्त समान को वह विभाग द्वारा बनाए गए आउटलेट में बेचेंगी। इसके बदले में उन्हें विभाग द्वारा सहायता राशि के रूप में पैसे मिलेगें। वन विभाग द्वारा बनाए गए सेल्फ हेल्प ग्रुपों के माध्यम से महिलाएं काम करके आत्मनिर्भर बन बनेगीं। 


इस बाबत संस्था के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह बताया कि विभाग द्वारा महिलाओं को ट्रेनिंग दी जाती है। सामान बनाने के लिए मशीनरी भी मुहैया करवाई जाती है। महिलाएं सामान तैयार करके विभाग को देती है।

वन विभाग के रेंजर राजकुमार पासवान ने बताया कि वीटीआर के डिवीजन दो अंतर्गत 17 वनवर्ती गांवो में इस योजना की शुरुआत की गई है। इसके तहत मशरूम उत्पादन,बड़ी, पापड़, मछली पालन, सिलाई,वर्मी कंपोस्ट, अगरबत्ती निर्माण, के लिए सेल्फ हेल्प ग्रुप को विभाग की ओर से पहले ट्रेनिंग दी जाती है। उन्हें नई-नई तकनीक के बारे में जानकारी दी जाती है। विभागीय स्तर पर महिलाओं को सामान तैयार करने के लिए बड़े बर्तन, तिरपाल, मशीन विभाग मुहैया करवाता है जिसके जरिए महिलाएं आचार, मुरब्बा, आवला पाउडर, झाडू आदि तैयार करती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा बनाए गए प्रोडक्ट्स की वह विभागीय स्तर पर मार्केटिंग भी की जाती हैं। उससे होने वाले मुनाफे को वह महिलाओं को वितरित किया जाता हैं। उन्होंने कहा कि अन्य गावों में भी इसी प्रकार के ग्रुप शुरू किए गए हैं। आने वाले दिनों में विभागीय स्तर पर वीटीआर के कई और गावों में इसी प्रकार के सेल्फ-हेल्प ग्रुप बनाकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य करेगी। मौके पर संतपुर ईडीसी के अध्यक्ष राजेश काजी, वनपाल गजेंद्र कुमार सिंह, सुनील कुमार यादव, आदि मौजूद रहे।

0 Response to "महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में वन विभाग निभा रहा है,अहम भूमिका।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article